फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: 14 से 20 दिसंबर तक पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sun, 13 Dec 2020 06:33 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 13 Dec 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 14 december to 20 december 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 दिसंबर तक) - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य उन्नतिकारक रहेगा। कामकाज में बाधाएं आने से मानसिक चिंता बढ़ेगी और आर्थिक कष्ट भी संभव है। इस दौरान आपको अपने सामाजिक सम्मान को सुरक्षित रखने की अत्यधिक जरूरत रहेगी। विरोधी पक्ष आपकी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़ा करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सेहत संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धन-संपत्ति की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंत में भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। नेत्र कष्ट की आशंका है। दांपत्य जीवन में मतभेद कम होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।






शुभ अंक - 7
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- आसमानी
सफलता का सूत्र- धैर्य से काम लें।
उपाय- चीटियों को आटा डालें। श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 14 december to 20 december 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य शुभदायक रहेगा। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन अपेक्षा से कुछ कम होगा। वात, पित्त संबंधी बीमारियों से कष्ट हो सकता है। छात्रों और युवाओं की पढ़ाई में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होगा। पूर्व में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नई संपत्ति, वाहन और व्यापार में नये मुनाफे वाले सौदे का योग है। इस दौरान फुटकर व्यापार करने वालों को लाभ होगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक -6
शुभ दिन -मंगलवार
शुभ रंग -लाल
सफलता का सूत्र - अपनी क्षमता का उपयोग करें।
उपाय - अपने पास हर समय लाल रुमाल रखें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 14 december to 20 december 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य शुभदायक रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में कुछ एक बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी शुभचिंतक या बड़े बुजुर्ग की राय लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क रहें। किसी भी स्थान पर सोच-समझकर साइन करें। अपनी हैसियत से ज्यादा बड़ा वादा किसी से न करें, अन्यथा पूरा नहीं होने पर आप लोगों के हंसी के पात्र भी बन सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके बाद आप राहत की सांस लेंगे। वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट-चपेट के शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

शुभ अंक- 4
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ रंग- बैंगनी
सफलता का सूत्र - शांत मन से निर्णय लें।
उपाय -पक्षियों को दाना डालें और ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 14 december to 20 december 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह छोटी-मोटी समस्याओं के साथ लाभदायक रहने वाला है। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश का फायदा मिलेगा। काम-काज के सिलसिले में छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में हड्डियों और पेट से जुड़े रोग उभर सकते हैं। इस दौरान सुख-सुविधा की चीजों में अत्यधिक धन खर्च हो सकत है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से तालमेल बना कर चलें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अरसे बाद किसी प्रिय से मुलाकात होगी।

शुभ अंक -2
शुभ दिन -सोमवार
शुभ रंग -गेरुआ
सफलता का सूत्र -किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।
उपाय - भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ या बेसन का लड्डू चढ़ाएं।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 14 december to 20 december 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी प्रियजन या प्रेमी से तकरार हो जाने के कारण मन खिन्न रहेगा। पारिवारिक विवाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी सूरत में छोटी-मोटी बातों को तूल न दे, अन्यथा बड़ा विवाद हो सकता है। सेहत के प्रति पूरी तरह से सावधान रहें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी वरिष्ठ की मदद से घरेलू मसलों का समाधान निकलेगा। किसी मित्र की मदद से लव पार्टनर की गलतफहमियों को दूर करने में कामयाब होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक -2
शुभ दिन -शनिवार
शुभ रंग -फिरोजी
सफलता का सूत्र - योजनाबद्ध तरीके से काम करे।
उपाय -भगवान शिव की पूजा करें और ॐ नम: शिवायमंत्र का यथासंभव जाप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed