Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 13 December 2020: इन पांच राशि वालों के लिए शुभ रहेगा रविवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा जिससे आपके मन में हर्ष उत्पन्न होगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता आपको अच्छे नतीजे दिलवाएगी। आपका साहस बढ़ेगा और आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी इसलिए खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें।
आज उतार-चढ़ाव से भरा समय रहेगा और बिजनेस में रिस्क लेने की सोचेंगे जिससे आपको अपने व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं लेकिन उसमें नुकसान अधिक होगा, इसलिए सावधानी बरतें। मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। थकान का अनुभव होगा। कमजोरी महसूस होगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके अनुकूल होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे और प्रिय के साथ गपशप करने का मौका भी मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे जिससे कई काम बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कोई समस्या है तो वह भी साथ मिल बैठकर दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने का कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा। पारिवारिक जीवन में शांति की कमी होगी लेकिन परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घर वालों के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज दिल में खुशी और घर में रौनक रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल होगा। आपको सुख मिलेगा। किसी नए कार्य का विचार कर सकते हैं। घर की साफ सफाई पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आपका ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। यात्रा करने से बचें। अपने सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा जीवनसाथी किसी बात को लेकर जिद पकड़ सकता है।