फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sun, 26 May 2024 08:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 May 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 27 May To 2 June 2024 know predictions of all zodiac signs
Weekly Horoscope (27 May To 2 June) - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता प्रदान करने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस दौरान आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 
सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध कहीं ज्यादा बेहतर साबित होगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद अथवा इष्टमित्रों के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। इस सप्ताह आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों का ही सहयोग समर्थन मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सुखद साबित होगा। आत्मीयजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक पीड़ा के कारण कष्ट से गुजर रहे थे तो आपको इस सप्ताह उसमें स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी की माला से 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 27 May To 2 June 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। सप्ताह के शुरुआत में ही आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है अथवा विरोधी खुद ही आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। घर-परिवार के सदस्यों के बीच उपजी गलतफहमी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। नौकरीपेशा वर्ग अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। कारोबार में उन्नति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं। भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान अचानक से स्वजनों के साथ किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको घर--परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 27 May To 2 June 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी स्लोगन को हमेशा ध्यान में रखना होगा। इस सप्ताह थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर कारोबार आप अपने काम को पूरे मनोयोग से करें और उसे दूसरों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान सीनियर अथवा जूनियर से मनचाही मदद न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। 

कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। हालांकि आपको इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता बनी रहेगी। साथ ही साथ धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार में भी किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। आपको यह समझना होगा कि आप कहते क्या हैं और दूसरों तक पहुंचता क्या है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 27 May To 2 June 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ प्रदान करने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप मिले हुए टारगेट को समय से पूर्व बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बरसेगी। जिनके सहयोग और समर्थन से मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी साख एवं सम्मान में इजाफा होगा। जो लोग उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत थे, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। 

व्यावसायिक मामलों में यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही राहतकारी सिद्ध होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। उनके संचित धन में वृद्धि होगी। 

सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार के लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। यदि आप राजनीति अथवा समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके कद एवं पद में वृद्धि संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और एकता कायम रहेगी। आपको घर के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 27 May To 2 June 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह 

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपने को अपने पसीने से सींचना होगा। भूलकर भी भाग्य के भरोसे न बैठें और किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए खूब परिश्रम और प्रयास करें। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचना चाहिए अन्यथा एक छोटी सी गलती के कारण आपका पूरा काम बिगड़ सकता है। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि इस सप्ताह आपको स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है। 

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य पूरे करके रखें और धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने बचना चाहिए। घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का हल निकालते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें और लोगों के साथ खुलकर बात करें। प्रेम संबंध में उतावलेपन और अपने बेवजह का प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed