फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (26 Dec-01 Jan): यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ ?

Mon, 26 Dec 2022 08:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 26 Dec 2022 08:38 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 december to 01 january 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope: जानिए इस सप्ताह किन राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर... - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से लेकर अंत तक आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। कमीशन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के टारगेट समय पर पूरा होने पर उनके भीतर एक अलग ही उत्साह नजर आएगा। कामकाजी महिलाओं का कार्यक्षेत्र के साथ घर में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से भी उत्तम है। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। हालांकि इस दौरान किसी को धन उधार देने या फिर जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचना चाहिए। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना करें और किसी भी कार्य के लिए निकलते समय केसर का तिलक लगाकर निकलें।
 मेष राशिफल 2023

weekly horoscope saptahik rashifal 26 december to 01 january 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए साल के आखिरी सप्ताह की शुरुआत गुडलक लिए है। इस दौरान किसी मित्र की सलाह या मदद से लंबे समय से अटका कार्य पूरा होगा। भूमि-भवन से जुड़े काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सत्ता और शासन की मदद से लाभ की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से अपना खुद व्यवसाय प्रारंभ करने की सोच रहे थे, उनकी कामना पूरी होती नजर आएगी। किसी नए कार्य की शुरुआत होने से मन में उत्साह रहेगा। सप्ताह का उत्तरार्ध का समय आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। इस दौरान घर-परिवार के संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। हालांकि इस दौरान आपको मौसमी बीमारी से सतर्क रहना होगा। प्रेम संबंध में आपको सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। उतावलेपन में आकर कोई भी कदम न उठाएं अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन लगाकर शिव चालीसा का पाठ करें। 

वृषभ राशिफल 2023 

weekly horoscope saptahik rashifal 26 december to 01 january 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार से जुड़ी कुछेक चुनौतियां आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगोंं पर अचानक से काम का अधिक बोझ आ सकता है। सीनियर और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह लोगों से अच्छा व्यवहार बनाने और स्वयं में बदलाव लाने का प्रयास करना होगा अन्यथा किसी बड़ी चीज के बिगड़ने पर आपको बाद में पछतावा करना होगा। इस सप्ताह फिजूलखर्ची से बचें और किसी भी चीज पर सोच-समझकर धन खर्च करें, अन्यथा आपके द्वारा किया गया अपव्यय बाद में आपकी आर्थिक दिक्कत का का बड़ा कारण बन सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन सभी संकटों को दूर और शुभता प्रदान करने वाले गजानन को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

 मिथुन राशिफल 2023 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 december to 01 january 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को साल के आखिरी सप्ताह में सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस दौरान आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी को अपशब्द कहने से बचें अन्यथा सालों से बने बनाए संबंध टूट सकते हैं या फिर रिश्तों में दरार आ सकती है। सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस सप्ताह वाहन चलाते समय भी खूब सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका है। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह कुछ कठिनाईयां आ सकती हैं। धन के लेन-देन और व्यवसाय का विस्तार खूब सोच-समझकर करें। हालांकि यह समय विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।  

कर्क राशिफल 2023 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 december to 01 january 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी मुश्किल के दूर होने या फिर अटका काम पूरा होने पर आप राहत महसूस करेंगे। पेशेवर लोगों को इस सप्ताह मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों आपपर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। करिअर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। व्यवसाय में धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ की प्राप्ति होती रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद दूर होगा। इस सप्ताह आपके आपके द्वारा लिया गया कोई बड़ा निर्णय भविष्य में सुखद परिणाम देगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। हालांकि धनागम के साथ व्यय के योग भी बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के सदस्यों के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

सिंह राशिफल 2023 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed