फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 20 January: मूलांक 2 के जातकों को मिलेगा मान सम्मान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 20 Jan 2025 07:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 07:10 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 20 January 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
20 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 20January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा

Numerology Prediction 20 January 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
आप धन कमाने के कई अवसर पाएंगे। आप में सहनशीलता की कमी नहीं है। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

Numerology Prediction 20 January 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहरी यात्रा का कार्यक्रम सुखद और फलदायी रहेगा। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 20 January 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शानदार सफलता मिल सकती है। पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Numerology Prediction 20 January 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आपकी जान-पहचान समान विचारधारा वाले लोगों से बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed