फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (10 से 16 जून 2024): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को हो सकता है अच्छा लाभ

Sat, 08 Jun 2024 02:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 Jun 2024 02:02 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 june 2024 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने अथवा लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक हानि के साथ मान-सम्मान को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू मोर्चे पर भी कुछ बड़ी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। सुखद पहलू यह है कि संकट के इस समय में आपके साथी-संगी आपके साथ हमेशा बने रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन, पैतृक संपत्ति आदि से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।

इस सप्ताह आपकी सेहत भी कुछ नरम रह सकती है। पूरे सप्ताह ऋण, रोग और शत्रुओं से सावधान रहें तथा आलस्य एवं अभिमान से बचें। किसी भी कार्य को कल पर न टालें अन्यथा बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध बेहतर साबित होगा। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन कारोबार में लाभ और प्रगति नजर आएगी। व्यापारी वर्ग को इस सप्ताह किसी भी योजना में सोच-समझकर धन निवेश करने की आवश्यकता रहेगी। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसके बेवजह प्रदर्शन से बचें। 

उपाय: गुरुवार के दिन चने की दाल दान करें तथा प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 june 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपके रिश्तों में खटास आ गई थी तो इस सप्ताह किसी शुभचिंतक की मदद से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। करियर और कारोबार में आ रही परेशानियों में भी आप कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। मिले हुए टारगेट को आप समय से पहले पूरा करने में कामयाब होंगे।

इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही शुभ, सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि या भवन आदि खरीदने की सोच रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस दौरान पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ संभव है। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा तो वहीं नौकरीपेशा महिलाओं को कार्य में अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 june 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको छोटे कार्यों को करने के लिए भी अधिक मेहनत और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी एवं उम्मीद के मुकाबले कम फलदायी साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे अरसे बाद मुलाकात होगी। यह समय कारोबार की दृष्टि से शुभता लिए रहने वाला है।

इस दौरान आपको परिश्रम का पूरा फल मिलेगा और आप मनचाहा लाभ भी प्राप्त करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं अथवा आपको किसी पुराने रोग के उभरने पर शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। यदि घर-परिवार में किसी व्यक्ति के साथ मतभेद या मनमुटाव चल रहा है तो इसे विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। कठिन समय में आपका पार्टनर आपके साथ पूरी तरह से खड़ा नजर आएगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 june 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज रह सकते हैं। कार्यों में मनचाही सफलता या प्रगति न मिल पाने के कारण आपके भीतर निराशा के भाव जग सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्कता रहेगी। इस दौरान अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा न करें अन्यथा आपके विरोधी में उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। इस सप्ताह आपकी स्वजनों और शुभचिंतकों के साथ किसी बात को लेकर दुराव पैदा हो सकता है। इष्टमित्रों के साथ किसी बात को लेकर पैदा हुई गलतफहमी आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान और खानपान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से उलझने से बचें और किसी भी विवाद को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। यदि आप प्रेम प्रसंग में हैं तो उसका बेवजह का प्रदर्शन न करें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है और यदि आप अभी तक सिंगल हैं और किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 june 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके साथ सुख और सौभाग्य हमेशा कायम रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और उसे पूरा करने में आपको इष्टमित्रों और स्वजनों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन रहेगा। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति अथवा किसी कार्य विशेष के बगैर किसी अड़चन के पूरे होने के साथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने आला अधिकारियों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ आपका मेल-जोल बढ़ेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपको लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।

यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। बाजार में अटका हुआ धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ और लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष उन्नति एवं प्रगति से जुड़ा समाचार प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। विवाह योग्य युवक-युवतियां को मनचाहा साथी मिल सकता है। यह सप्ताह प्रेम-प्रसंग एवं दांपत्य जीवन के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आपको अपने पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed