फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2024: बुधदेव करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ

Sat, 08 Jun 2024 11:25 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 Jun 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Mercury Transit in Gemini 2024 Know About These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
Budh Gochar 2024: बुध का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
महान सौम्य ग्रह बुध 14 जून की रात्रि 11 बजकर 05 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 29 जून की दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। मिथुन राशि पर इनका गोचर काल अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Mercury Transit in Gemini 2024 Know About These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से तीसरे पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव ऊर्जाशक्ति की वृद्धि तो करेगा ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। नए मेहमान के आगमन से परिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और बेहतरीन रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। परिवार में छोटे सदस्यों से मेल-जोल बढ़ेगा।
Mercury Transit in Gemini 2024 Know About These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेंगे ही आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग संबंधी समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। शेयर बाजार अथवा ट्रेडिंग के क्षेत्र से भी बेहतरीन लाभ के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit in Gemini 2024 Know About These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
अपनी ही राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सर्वथा लाभदायक ही रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी ही सामाजिक जिम्मेवारियां भी बढेंगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी बिल्कुल बेहतरीन समय है। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सामाजिक कद इतना बढ़ जाएगा कि, जहां नहीं जाएंगे वहीं पर लोग आपकी जयकार करेंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन
Mercury Transit in Gemini 2024 Know About These Lucky Zodiac Signs Benefits More Details
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। इस अवधि में आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। ऐसा भी संभव है कि उतना लाभ न मिले किंतु हताश न हो यह अल्पकालिक रहेगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed