फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (5-11 Dec) : यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ ?

Mon, 05 Dec 2022 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 05 Dec 2022 07:34 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 05 to 11 december 2022 know predictions of all zodiac signs
Weekly Horoscope (5-11 Dec): सप्ताह का उत्तरार्ध का समय करिअर और कारोबार की दृष्टि से शुभ कहा जा सकता है। इस दौरान आपको इन दोनों ही क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके भीतर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। इस दौरान आप कठिन से कठिन कार्य को अपने परिजन और मित्रों की मदद से करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में पिता से मिली विशेष मदद के जरिए आप घर-परिवार से जुड़े किसी बड़ी समस्या का हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि ऐसा करते हुए आपको स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचना होगा। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में मनमुताबिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि प्रेम संबंधों की बात की जाए तो सिंगल लोगों की लाइफ में किसी की इंट्री हो सकती है। संभव है कि किसी के साथ में हुई मित्रता प्रेम में बदल जाए। वहीं पहले से प्रेम संबंध में बने हुए लोगों का आपसी विश्वास बढ़ेगा। प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी पयर्टन स्थल की यात्रा संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।    

 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

weekly horoscope saptahik rashifal 05 to 11 december 2022 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित रहने वाला है। इस सप्ताह कभी आपके काम तेजी से बनते तो कभी अचानक से अटकते नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ दिक्कतें आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आपको धैर्य और विवेक के साथ समय के प्रबंधन की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं,लेकिन सीनियर की मदद से आप उनकी हर चाल को नाकामयाब करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के एक बार फिर से उभरने के चलते परेशान हो सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह का उत्तरार्ध का समय करिअर और कारोबार की दृष्टि से शुभ कहा जा सकता है। इस दौरान आपको इन दोनों ही क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह प्रेम संबंध सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। यदि लव पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी है तो उसे दूर करने में कोई महिला मित्र मददगार साबित हो सकती है। उतार-चढ़ाव भरे जीवन में जीवनसाथी आपको संबल प्रदान करेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। किसी कार्य विशेष में सफलता के लिए घर से निकलते समय कन्या का आशीर्वाद लें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

weekly horoscope saptahik rashifal 05 to 11 december 2022 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें अपने करिअर,कारोबार आदि में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी भी टारगेट को पूरा करने के लिए सभी लोगों को मिलाकर चलना और छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र की मदद से आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से अपने व्यवसाय में विस्तार की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपका यह सपना साकार हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। कांट्रैक्ट या कमीशन पर काम करने वालों को विशेष लाभ होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर-परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।  
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 05 to 11 december 2022 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। दूसरों के साथ बातचीत में खूब सावधानी बरतें और झूठ बोलने से बचें,अन्यथा उसका पर्दाफाश होने पर आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से कामकाज का बोझ बढ़ने और सहयोगियों की मदद न मिलने पर मानसिक तनाव बना रहेगा। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन संबंधी चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना श्रेयस्कर रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी जोखिम भरी योजना या फिर सट्टा,लॉटरी,शेयर आदि में धन लगाने से बचें। इस सप्ताह आपको परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय उससे तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। घर-परिवार के प्रेम और सामंजस्य को बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्त समय में कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर भगवान शिव को दूध,जल और बेलपत्र चढ़ाएं। महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।  
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 05 to 11 december 2022 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों की किस्मत इस सप्ताह सूर्य की तरह चमकती नजर आएगी। करिअर और कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप पूरे सप्ताह आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। यह सप्ताह आईटी सेक्टर और विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। यदि आप विदेश में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपकी राह में आ रही अड़चनें इस सप्ताह दूर हो जाएंगी। विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों को कोई बड़ा कांट्रैक्ट हाथ लग सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीज या फिर घर की साज-सज्जा में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय इष्ट-मित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने और स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी पर्यटन अथवा तीर्थ स्थान की यात्रा पर निकल सकते हैं। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग दिखेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की विधि-विधान से पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed