फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Signs: इस सप्ताह इन राशि वालों को करियर-कारोबार में होगा लाभ, बनेंगे सभी अटके काम

Mon, 15 Sep 2025 12:17 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 15 Sep 2025 12:17 PM IST
सार

Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs: इस सप्ताह इन राशि वालों को करियर-कारोबार में होगा लाभ, बनेंगे सभी अटके काम

विज्ञापन
Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs This Week Career and Business Will See Growth
Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs: सितंबर के नए सप्ताह का प्रारंभ बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से हो रहा है। दरअसल, 15 सितंबर 2025 से सितंबर का नया हफ्ता शुरू हो गया है। इस दिन शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा इस दिन सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर बुध कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं। वहीं दो दिन बाद यानी 17 सितंबर 2025 को सूर्य भी कन्या में प्रवेश करेंगे। साथ ही सप्ताह के मध्य में सूर्य-बुध के कन्या राशि में होने से बुधादित्य योग भी बनेगा, जिससे इस पूरे सप्ताह कुछ राशि वालों पर ग्रहों की विशेष कृपा रहेगी। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।


 

Trigrahi Yog in Tula Rashi: तुला राशि में होगा तीन बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
 

Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs This Week Career and Business Will See Growth
Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे और जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस समय आपके दाम्पत्य जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में निवेश के अवसर मिलेंगे और वाहन या दुकान खरीदने की इच्छा पूरी होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से भी व्यापार में किसी समस्या और विवाद का समाधान होगा। कारोबार का प्रारंभ करने में अगर कोई समस्या आ रही थी, तो  उससे जुड़े अटके कार्यो में भी प्रगति होगी। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।
ग्रह मन्त्र: ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग
 

Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs This Week Career and Business Will See Growth
Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। निवेश से अच्छा ऑउटकम आने के कारण स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का वास होगा और सेहत भी सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध खट्टी-मीठी तकरार के साथ सहज बने रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, प्रेम संबंध भी खट्टी-मीठी तकरार के साथ सामान्य बने रहेंगे। करियर में सफलता के योग बन सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन गणपति जी की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
ग्रह मन्त्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs This Week Career and Business Will See Growth
Weekly Horoscope Prediction Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के अटके काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। इसके अलावा अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में आपको परेशान कर रहा था, तो  निर्णय आपके पक्ष में होंगे। करियर को लेकर परेशानियां समय के साथ-साथ कम होती दिखेगी। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्यक्षेत्र में लोगों को अपनी बात रखने में कामयाब रहेंगे।इस समय कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
ग्रह मन्त्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
 

Surya Grahan 2025: पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

Surya Grahan 2025: कौन सी राशि और नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण? जानिए सभी राशियों पर इसका असर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed