फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2025: मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए कुंभ राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Mon, 15 Sep 2025 11:56 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Sep 2025 11:56 AM IST
सार

Mars Transit 2025: 13 सितंबर को मंगल के तुला राशि में गोचर करने से यह आपके नवम भाव में होंगे। आपको बता दें कि कुंभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Tula Know Impact On Aquarius Zodiac Sign
मंगल का तुला राशि में गोचर - फोटो : adobe
Mangal Gochar 2025: महान पराक्रमी ग्रह और ग्रहों के सेनापति मंगलदेव 13 सितंबर 2025 को तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल तुला राशि में 26 अक्तूबर तक रहेंगे। मंगल के गोचर करने से देश-दुनिया पर काफी प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें मंगल का राशि परिवर्तन हर 45 दिनों के बाद होता है। ऐसे में मंगल देव का शुक्र देव की राशि तुला में अगले डेढ़ महीने तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल का शुक्रदे की राशि में आने से सूर्य और बुध के साथ युति भी करेंगे। आपको बता दें मंगल और शुक्र न तो एक दूसरे के मित्र और और न ही शत्रु हैं। ये दोनों ही ग्रह आपस में तटस्थ संबंध रखते हैं। मंगल के तुला राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के ऊपर अच्छा तो कुछ के लिए मिलाजुला परिणाम प्राप्त होंगे। 


 
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Tula Know Impact On Aquarius Zodiac Sign
मंगल का गोचर - फोटो : adobe stock
ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, जोश, पराक्रम, युद्ध और सेना का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह को राशिचक्र में पहले और आठवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह मकर राशि में उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं। मंगल के गोचर करने से देश-दुनिया पर प्रभाव देखने को मिलता है, इसके साथ ही सभी 12 राशियों के जातकों पर भी प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं मंगल के तुला राशि में गोचर करने से कुंभ राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Tula Know Impact On Aquarius Zodiac Sign
मंगल गोचर 2025 - फोटो : amarujala
कुंभ राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
13 सितंबर को मंगल के तुला राशि में गोचर करने से यह आपके नवम भाव में होंगे। आपको बता दें कि कुंभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा ,लेकिन कुछ मामलों में मंगल के गोचर आपक ऊपर प्रतिकूल प्रभाव देखने को भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Tula Know Impact On Aquarius Zodiac Sign
मंगल गोचर 2025 का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मंगल के गोचर करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। करियर-कारोबार के लिहाज से कई तरह के आर्थिक लाभ के अवसर आपको मिलेंगे। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार के संबंध में आपकी यात्राएं भी हो सकती हैं। जिन लोग का किसी भूमि के संबंध में वाद-विवाद चल रहा है उसमें उनको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। 
 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!

Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

Trigrahi Yog in Tula Rashi: तुला राशि में होगा तीन बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya Grahan 2025: पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed