फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

Wed, 10 Sep 2025 10:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 10 Sep 2025 10:59 AM IST
सार

Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025: ज्योतिषियों के मुताबिक महालक्ष्मी बेहद ही कल्याणकारी योग है। इसके प्रभाव से जातकों को धन लाभ, आर्थिक समृद्धि, कला विस्तार और विवाह संबंधी बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं।

विज्ञापन
Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025 know positive impact on zodiac
Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में मंगल और चंद्रमा की युति होने वाली है, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद शुभ है। दरअसल, 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। फिर 24 सितंबर को मन के कारक चंद्रमा सुबह 2 बजकर 55 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान हैं। ऐसे में तुला राशि में मंगल और चंद्रमा की युति होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक महालक्ष्मी बेहद ही कल्याणकारी योग है। इसके प्रभाव से जातकों को धन लाभ, आर्थिक समृद्धि, कला विस्तार और विवाह संबंधी बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं। ऐसे में यह योग किन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा, आइए जानते हैं।

Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025 know positive impact on zodiac
सिंह राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपको करियर में कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे, जिससे आप सफलता के और करीब स्वयं को महसूस करेंगे। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपको करियर में कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे, जिससे आप सफलता के और करीब स्वयं को महसूस करेंगे। वाहन खरीदने का सपना भी इस समय पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के प्रयास से कई गुना फल मिलेगा, जो भविष्य के लिए भी बेहतर साबित होंगी। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में मान-सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी या प्रेमी की मदद आपकी समस्याएं समाप्त होंगी।

Surya Grahan 2025: पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025 know positive impact on zodiac
तुला राशि वालों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ होगा। इस समय नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बोनस मिलने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ होगा। इस समय नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बोनस मिलने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। सामाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन की शांति भी बनी रहेगी। करियर में किए गए प्रयासों का अब फल आपको मिलेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवन के हर क्षेत्र में आप अपने विचारों और भावनाओं को स्पष्ट रूप से रखने में कामयाब होंगे। पारिवारिक सुख के लिए यह समय फलदायी रहेगा।

बुध गोचर से बन रहा है भद्र महापुरुष राजयोग का शुभ संयोग, पितृ पक्ष में इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025 know positive impact on zodiac
मकर राशि वालों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि, आपकी व्यापार में योजना अगर कोई अटकी हुई थी, तो वह गति पकड़ेगी और मेहनत का फल आपको निश्चित ही मिलेगा। इस समय डेटा साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को मानसिक तनाव में कमी देखने को मिलेगी। जीवन में संतुलन आएगा।


Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, कन्या सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के बाद जानिए आने वाले दिनों में सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed