फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Rashifal (16- 22 Feb 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का तीसरा सप्ताह

Sun, 15 Feb 2026 07:52 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 15 Feb 2026 07:52 AM IST
सार

Weekly Horoscope (16 to 22 Feb 2026): साल के दूसरे माह के पहले सप्ताह की शुरुआत 2 फरवरी से होगी और 8 फरवरी तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी 2026 - फोटो : Amar Ujala
Saptahik Rashifal (16 to 22 Feb 2026): फरवरी 2026 का तीसरा सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।


इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।

Strong Sun Signs: ये 7 आदतें देती हैं कुंडली में मजबूत सूर्य के संकेत, जानें चेहरे पर दिखता है कैसा असर
Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह जरा संभलकर चलने का संकेत कर रहा है। इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपनी वाणी और पर संयम रखना होगा। आपको यह समझना होगा कि आप अपनी बात से चीजों को जहां अपने पक्ष में कर सकते हैं तो वहीं आपकी बात और व्यवहार आपके बनते काम को भी बिगड़ने का कारण बन सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ एक पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है। विशेष तौर पर संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आप पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में अपने करियर और कारोबार पर भी कम ध्यान पाएंगे। जिसके कारण वह प्रभावित हो सकता है।

मेष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत और संबंध को लेकर सतर्क रहना होगा। इस दौरान मौसमी बीमारी आपके शारीरिक कष्ट का कारण बन सकता है। इस दौरान अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आपके आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
 

Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को असमंजस की स्थिति में करने और क्रोध में आकर बड़े फैसले लेने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का पूरा साथ न मिलने के कारण आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ वाद-विवाद होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आकस्मिक समस्याओं के चलते मूल कार्य एवं लक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों और कनिष्ठ लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत रहेगी। कारोबार में जोखिम भरे आर्थिक निवेश से बचें। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पनप सकती हैं। इसी प्रकार परिवार के सदस्य या फिर आपके आत्मीयजन आपकी बातों का गलत  मतलब निकाल सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ या फिर शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा, हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल कही जाएगा। इस दौरान आप अपने काम को पूरे मनोयोग से करेंगे और आपको करियर, कारोबार में मनचाही सफलता भी प्राप्त होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके भीतर उत्साह एवं सक्रियता में वृद्धि होगी। इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के मध्य में कुछ आकस्मिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान आपके भीतर काम को टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है। यदि आप रोजी, रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको हाथ आये अवसर को भूलकर भी नहीं जाने देना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को जोखिमपूर्ण आर्थिक कार्यकलापों से दूर रहना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्य में लापरवाही न बरतें। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मुलाकात करने में मुश्किलें आ सकती हैं। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। पारिवारिक एवं दांपत्य सुख की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए ज्यादा सही कहा जाएगा।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाकर परिक्रमा करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 9 february To 15 february 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी या फिर शासन से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। विरोधी खुद आपसे समझौता करने की पहल कर सकते हैं। यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए उपलब्धि भरा रह सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। उच्च शिक्षा की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कुल मिलाकर छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह उपलब्धिदायक बन रहा है और उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यह यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। सेहत सामान्य रहेगी और चीजों को मन मुताबिक होता देख आपका उत्साह एवं पराक्रम भी बढ़ा चढ़ा रहेगा। इस सप्ताह आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। पिता की तरफ से आपको विशेष स्नेह, सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को दूध एवं जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed