फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Strong Sun Signs: ये 7 आदतें देती हैं कुंडली में मजबूत सूर्य के संकेत, जानें चेहरे पर दिखता है कैसा असर

Thu, 05 Feb 2026 06:47 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 05 Feb 2026 06:47 PM IST
सार

Strong Sun Signs: माना जाता है कि कि जिस व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा होती है, उसका व्यक्तित्व प्रभावशाली, तेजस्वी, यश और प्रतिष्ठा से भरपूर होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत हो तो जीवन पर उसका क्या प्रभाव होता है।

विज्ञापन
Surya majboot hone ke lakshan symptoms of strong sun in horoscope strong sun in astrology
कुंडली में मजबूत सूर्य के संकेत - फोटो : Amar Ujala

Strong Sun In Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य ग्रह का संबंध राज-सुख और सरकारी क्षेत्रों से माना जाता है। यह शिक्षा और बुद्धि का भी कारण होते हैं। सूर्य देव व्यक्ति में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। माना जाता है कि कि जिस व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा होती है, उसका व्यक्तित्व प्रभावशाली, तेजस्वी, यश और प्रतिष्ठा से भरपूर होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत हो तो जीवन पर उसका क्या प्रभाव होता है। दरअसल, इसके संकेत व्यक्ति की आदतों और स्वभाव में साफ नजर आते हैं। 



Shani Dosha Symptoms: कैसे पहचानें कुंडली में शनि है कमजोर? जानें इसके संकेत और निवारण के उपाय
Kamzor Shukra: धन, वैभव और प्रेम सब बिगाड़ देता है कुंजली में कमजोर शुक्र, जानें इसके लक्षण और सरल उपाय

Surya majboot hone ke lakshan symptoms of strong sun in horoscope strong sun in astrology
आदतें जो देती है सूर्य ग्रह के मजबूत होने का संकेत - फोटो : adobe stock

10 आदतें जो देती है सूर्य ग्रह के मजबूत होने का संकेत
1. ज्ञान और समझदारी

जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह प्रबल होता है, वह बुद्धिमान और विवेकशील माना जाता है। ऐसे लोग समाज में वही बात कहते हैं जिसे सम्मान मिलता है। अक्सर ये लोग सलाहकार, शिक्षक, विद्वान या मार्गदर्शक जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं।

2. स्वाभाविक लीडरशिप
अगर सूर्य लग्न कुंडली के प्रथम भाव में हो, तो व्यक्ति में नेतृत्व की क्षमता स्वाभाविक रूप से आ जाती है। ऐसे लोग किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते और अपने नियमों के अनुसार आगे बढ़ते हैं। हालांकि, ये अनुशासन का भी पूरा ध्यान रखते हैं।

Surya majboot hone ke lakshan symptoms of strong sun in horoscope strong sun in astrology
आदतें जो देती है सूर्य ग्रह के मजबूत होने का संकेत - फोटो : adobe stock

3. चेहरे पर तेज और अलग आभा
मजबूत सूर्य वाले लोगों के चेहरे पर विशेष तेज और आकर्षण होता है। उनकी एक अलग ही ऊर्जा और आभा होती है, जिसकी वजह से वे भीड़ में भी अलग पहचान बना लेते हैं।

4. स्पष्ट और सच्ची बात करना
सूर्य से प्रभावित लोग स्पष्टवादी होते हैं। वे साफ शब्दों में अपनी बात रखते हैं और छल-कपट को जल्दी पहचान लेते हैं। ऐसे लोगों को धोखा देना आसान नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya majboot hone ke lakshan symptoms of strong sun in horoscope strong sun in astrology
आदतें जो देती है सूर्य ग्रह के मजबूत होने का संकेत - फोटो : adobe stock

5. आत्मविश्वास और निडरता
इन व्यक्तियों में आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। ये कठिन परिस्थितियों में भी घबराते नहीं और साहस के साथ आगे बढ़ते हैं।

6. लोगों की सही पहचान
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य की कृपा प्राप्त लोग सामने वाले की नीयत को जल्दी समझ लेते हैं। वे आंखों में आंख डालकर आत्मविश्वास के साथ बात करते हैं।

Jupiter: असफलता और खराब स्वास्थ्य का कारक होता है कुंडली में कमजोर बृहस्पति, जानें लक्षण और उपाय

विज्ञापन
Surya majboot hone ke lakshan symptoms of strong sun in horoscope strong sun in astrology
आदतें जो देती है सूर्य ग्रह के मजबूत होने का संकेत - फोटो : adobestock

7. समाज में लोकप्रियता
मजबूत सूर्य ग्रह वाले लोग समाज में जल्दी लोकप्रिय हो जाते हैं। लोग उनके विचारों और व्यक्तित्व से प्रभावित होते हैं।

8. लक्ष्य के प्रति दृढ़ता
ऐसे लोग अपने लक्ष्य से कभी भटकते नहीं। भगवान राम का जीवन इसका श्रेष्ठ उदाहरण माना जाता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस नहीं छोड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed