फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: मई महीने का आखिरी हफ्ता कुछ राशियों के लिए रहेगा शुभ

Wed, 30 May 2018 08:26 AM IST
विनोद शुक्ला Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 May 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 28th may to 4th june 2018

मई महीने का यह आखिरी हफ्ता है। यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा गुजरेगा।

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly horoscope 28th may to 4th june 2018

इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर विवाद की संभावना बन रही है इसलिए धैर्य से काम लेना बेहतर होगा। इस दौरान स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना भी बन रही है। संतान आनंद प्राप्त करेगी, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। गर्भवती महिलाओं को अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस सप्ताह सामान्य धन लाभ होगा।

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly horoscope 28th may to 4th june 2018

आपको अपनी भाषा की कटुता से बचना होगा और अपने अहंकार को नियंत्रण में रखना होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है इसलिए ध्यान से काम करें। आपके साहस तथा पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट संभावित है। संतान आपके प्रति समर्पित रहेगी और उनका पढ़ाई में मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है इस समय का सदुपयोग करें। आमदनी और खर्चे दोनों के योग बने हुए हैं। घर-परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly horoscope 28th may to 4th june 2018

आपके मन में कुछ नया सीखने का जुनून पैदा होगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी और आप नए-नए ज्ञान को प्राप्त करने में रूचि दिखाएंगे। मंगल और केतु की युति अष्टम भाव में होने से आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें, साथ ही वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो आपको शीघ्र ही नई सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। संतान तरक्की करेगी और आपके प्रति समर्पित रहेगी। विद्यार्थी अपना मन पढ़ाई में लगाएंगे और उनकी मेहनत सफल होगी।

विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly horoscope 28th may to 4th june 2018

इस सप्ताह थोड़ा धैर्य से कार्य करें और वाहन सावधानी से चलाएँ। पारिवारिक जीवन बेहतरीन रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी आपको तरक्की मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आपके लिए आवश्यक होगा कि आप किसी से भी व्यर्थ में न उलझें। कानूनी विवादों में सफलता प्राप्त होगी। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी और आपकी संतान भी उद्यमशील बनेगी। विद्यार्थी मेहनत करेंगे और इसका उचित परिणाम उन्हें प्राप्त होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed