फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal (15- 21 September): कैसा बीतेगा सितंबर का तीसरा सप्ताह? यहा पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 15 Sep 2025 05:00 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 15 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

Saptahik Rashifal 15- 21 September 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 15- 21 September 2025 saptahik rashifal Mesh singh tula Kumbh in hindi
साप्ताहिक राशिफल (15-21 सितंबर) - फोटो : Amar Ujala

Weekly Horoscope (08-14 September): सितंबर माह का तीसरा सप्ताह शुरू होने वाला है और इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।


Bhadra Rajyog: 15 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर, भद्र राजयोग के प्रभाव से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।

Weekly Horoscope 15- 21 September 2025 saptahik rashifal Mesh singh tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष (Aries)
मेष राशि के जातक अग्नि तत्व से जुड़े होते हैं। ये ऊर्जा, साहस और तेज़ निर्णय क्षमता के धनी होते हैं। सीधी बात करना, चुनौती स्वीकार करना और जोखिम उठाना इनके स्वभाव की पहचान है। इनकी कमी यह है कि कभी-कभी जल्दबाज़ी और गुस्सा इन्हें परेशान कर देता है।

राशि स्वामी: मंगल एक उग्र ग्रह, जो पराक्रम, नेतृत्व, युद्धकला और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मंगल ऊर्जा देता है, लेकिन असंतुलन होने पर विवाद भी कराता है।

साप्ताहिक फल: यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रहेगा। कार्यों में जल्दबाजी या क्रोध में आकर बड़ा फैसला लेने से बचें। शुरुआती दिनों में कुछ काम अधूरे रह सकते हैं और संतान से जुड़ी चिंता भी परेशान करेगी। व्यवसाय और आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन निवेश और धन लेनदेन करते समय किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह लेना आवश्यक होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में हल्की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सप्ताह का उत्तरार्ध और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। सहकर्मियों और अधिकारियों से टकराव हो सकता है, इसलिए वाणी में संयम रखें। पारिवारिक जीवन भी उत्तरार्ध में थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा, इसलिए नम्रता और धैर्य से स्थिति संभालें। संपूर्ण सप्ताह क्रोध पर नियंत्रण ही आपकी सबसे बड़ी ढाल रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन न करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
ग्रह मन्त्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
Weekly Horoscope 15- 21 September 2025 saptahik rashifal Mesh singh tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ (Taurus)
वृषभ जातक स्थिरता और धैर्य के प्रतीक होते हैं। इन्हें आराम, सुंदरता और जीवन की भौतिक सुख-सुविधाएँ प्रिय होती हैं। मेहनत और दृढ़ निश्चय इनके गुण हैं, जबकि जिद और बदलाव से डर इनकी कमजोरी कही जा सकती है।

राशि स्वामी: शुक्र कोमल और आकर्षक ग्रह, जो कला, सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्य का दाता है। शुक्र जीवन में मधुरता लाता है लेकिन भोगवाद की ओर भी आकर्षित करता है।

साप्ताहिक फल: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का संतुलित प्रबंधन करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। उत्तरार्ध में निवेश के अवसर मिलेंगे, परंतु जोखिम भरे कामों से बचना होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा — कभी अचानक खर्च तो कभी मेहनत के बाद लाभ। विद्यार्थी वर्ग को भी समय परिवर्तनशील लगेगा। स्वास्थ्य और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। परिवार में शुरुआती दिनों में किसी सदस्य को लेकर चिंता होगी, जबकि उत्तरार्ध में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। काम का दबाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। प्रेम और वैवाहिक संबंध सामान्य बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
ग्रह मन्त्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 15- 21 September 2025 saptahik rashifal Mesh singh tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान, जिज्ञासु और वाक्पटु होते हैं। ये एक साथ कई काम करने में सक्षम होते हैं और सामाजिक मेलजोल इन्हें प्रिय होता है। परंतु अस्थिरता और निर्णय न ले पाना कभी-कभी कमजोरी बन जाती है।

राशि स्वामी: बुध यह वाणी, बुद्धि, तर्क और व्यापार का ग्रह है। बुध व्यक्ति को चतुर, संवादकुशल और व्यापार में सफल बनाता है, लेकिन इसकी दुर्बलता भ्रम और अस्थिरता देती है।

साप्ताहिक फल: यह सप्ताह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। किसी बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। शुरुआत में सत्ता या सरकार से जुड़े कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा और पूर्व में किए गए कार्यों के लिए सम्मान भी मिल सकता है। कार्य लक्ष्य समय पर पूरे होंगे और आत्मसंतोष मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी है। शुरुआती दिनों में योजनाओं में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है और कोर्ट-कचहरी में निर्णय आपके पक्ष में होंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम संबंध खट्टी-मीठी तकरार के साथ सहज बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
ग्रह मन्त्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
 
विज्ञापन
Weekly Horoscope 15- 21 September 2025 saptahik rashifal Mesh singh tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क (Cancer)
कर्क जातक संवेदनशील, करुणामय और परिवार प्रेमी होते हैं। इनके जीवन का केंद्र अक्सर परिवार और रिश्ते होते हैं। इनकी कमी यह है कि ये जल्दी आहत हो जाते हैं और कभी-कभी निर्णय भावनाओं में आकर लेते हैं।

राशि स्वामी: चंद्र मन, मातृत्व और भावनाओं का कारक ग्रह। चंद्रमा मानसिक शांति, सौम्यता और कल्पना शक्ति प्रदान करता है, लेकिन अस्थिरता भी देता है।

साप्ताहिक फल: यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। भाग्य का कम सहयोग मिलने से निराशा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक हुए बदलाव असुविधा देंगे। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, मौसमी या पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। कारोबार की स्थिति मध्यम रहेगी, निवेश में सावधानी और विशेषज्ञों की राय जरूरी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य का आंशिक सहयोग मिलेगा और करियर-कारोबार में सुधार होगा। छात्र वर्ग के लिए यह समय अच्छा है, अध्ययन और शिक्षा में अड़चनें दूर होंगी। परिवार में रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
ग्रह मन्त्र: ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed