फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: फरवरी के दूसरे सप्ताह में इन चार राशियों को मिल सकती है सफलता, बन रहा है बुधादित्य राजयोग

Tue, 11 Feb 2025 10:53 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:53 AM IST
सार

Saptahik Rashifal 10 February to 16 February 2025: 10 फरवरी 2025 से फरवरी माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और यह समय ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 10-16 Feb 2025 Know Saptahik Rashifal Lucky zodiac signs this week
Saptahik Rashifal 10 February to 16 February 2025 - फोटो : अमर उजाला

Saptahik Rashifal 10 February to 16 February 2025: 10 फरवरी 2025 से फरवरी माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और यह समय ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। बता दें इस सप्ताह बुध और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे बुधादित्य नामक राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग से कुछ राशियों को इस पूरे सप्ताह विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, इतना ही नहीं इन जातकों को वैवाहिक जीवन, नौकरी, करियर और बिजनेस में शुभ समाचार मिलने के योग है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं...

Weekly Horoscope 10-16 Feb 2025 Know Saptahik Rashifal Lucky zodiac signs this week
अगर किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी, तो वह दूर होती हुई नजर आएगी। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक हो सकता है। आपके वेतन में वृद्धि के योग है। माना जा रहा है कि यह नया वीक आपके लिए गुड लक से भरा रहेगा, इसलिए कार्यक्षेत्र में भी मनचाहे परिणामों की प्राप्ति संभव है। अगर किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी, तो वह दूर होती हुई नजर आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है। सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से कोई पसंदीदा वस्तु खरीदने की योजना बना रहे थे तो अब उसे खरीद सकते हैं।  लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापार कर रहे जातकों को मुनाफा होने की संभावना है। 

Weekly Horoscope 10-16 Feb 2025 Know Saptahik Rashifal Lucky zodiac signs this week
इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने से आपके कार्यों में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
फरवरी का यह नया सप्ताह आपके लिए कल्याणकारी रहने वाला है। आपको निवेश में मनचाहा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति हो सकती है। सिंह राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में ही किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप किसी नई नौकरी की तालाश कर रहे थे, तो कोई ऑफर मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यापार में धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने से आपके कार्यों में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। बात अगर लव लाइफ की करें तो वह शानदार रहने वाली है। किसी डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 10-16 Feb 2025 Know Saptahik Rashifal Lucky zodiac signs this week
परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है। आपकी लव लाइफ में चल रही तमाम तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कन्या राशि के जातकों के पास किसी नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट में चल रहा मामला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस पूरे सप्ताह आपको अपने मित्र, परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। लव पार्टनर से आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी खास इंसान से दोस्ती प्यार में बदल सकती है। परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 10-16 Feb 2025 Know Saptahik Rashifal Lucky zodiac signs this week
लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय और भी शुभ है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में उच्च अधिकारियों से मुलाकात संभव है। करियर कारोबार के लिए की गई यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। लाभदायक योजना से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी अड़चन दूर होगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed