Weekly Horoscope (08-14 September): सितंबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू होने वाला है और इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी ज़िंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नयी ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।
Saptahik Rashifal (08 - 14 September): 5 राशियों को लाभ देगा सितंबर का दूसरा सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 08- 14 September 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत हालांकि अनुकूल रहेगी। आपकी सामाजिक क्षेत्र में नई जान-पहचान बनेगी, लेकिन इस दौरान आपको जोखिम भरे काम से बचना होगा। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके पहले से रुके हुए कार्यों में गति आती दिखाई देगी लेकिन मध्य में एक बार फिर उसमें अड़चनें आने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा।
सप्ताह के मध्य में निवेश करने में सावधानी बरतें, अन्यथा हानि भी हो सकती है। भूमि-भवन से जुड़े सौदे सावधानी के साथ करें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। आलस्य से बचें, तनाव बढ़ सकता है।
प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और भावना में बहकर कोई निर्णय अचानक से न लें। जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच पति-पत्नी के बीच प्रेम और सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। सेहत संबंधी समस्याओं को इग्नोर न करें।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, अन्यथा मिलने वाले लाभ में कमी आ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध अधिक लाभ एवं उन्नतिदायक रहेगा।
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में बहुत सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत और संबंधों की दृष्टि से भी यह समय प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बनी रह सकती है।
वृष राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या सही रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज की शैली में सुधार लाने की कोशिश करनी चाहिए। किसी दूसरे के भरोसे रहने की बजाय अपनी समस्याओं को खुद सुलझाने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंध में इस सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अचानक से आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाता नजर आएगा। गलतफहमियों को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता, लाभ और उन्नति कारक रहेगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। इष्ट मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। हालांकि आपको अपनी व्यक्तिगत मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहना चाहिए और लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए।
सप्ताह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाकर काम करने से लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपनी योग्यता से लोगों को प्रभावित करेंगे। पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करने का आपको बड़ा इनाम भी मिल सकता है। पदोन्नति के योग बनेंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में नई जान-पहचान बनेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ तालमेल में कमी दिख सकती है। आपसी मनमुटाव रहेगा। एक-दूसरे पर शक करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बनेगी। सगे संबंधियों के साथ सकारात्मक व्यवहार बढ़ेगा। संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत और संबंध के मोर्चे पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सगे-संबंधियों के साथ मतभेद उभरने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपनी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
इस सप्ताह किसी भी काम में शॉर्टकट न अपनाएं और नियमों का पालन करते हुए अधिक लोभ से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय ठीक-ठाक रहेगा। इस दौरान आप पूरे मनोयोग से काम करेंगे, जिसकी सीनियर प्रशंसा करेंगे।
व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को भी इस दौरान किसी बड़े कारोबारी निर्णय लेने से लाभ मिलेगा, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके द्वारा गलत निर्णय लेने की आशंका बनी रहेगी।
इस दौरान कागजी काम सावधानी के साथ करें। धन-संपत्ति और आर्थिक मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान सोच-समझकर काम करने पर ही सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। संपत्ति विवाद को संवाद से दूर करें। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और उस पर अपनी विचारधारा थोपने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।