फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (07 से 13 सितंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

Mon, 07 Sep 2026 05:30 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 07 Sep 2026 05:30 AM IST
सार

सितंबर का दूसरा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 07 से 13 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 07 to 13 September 2026 prediction saptahik rashifal in hindi
साप्ताहिक राशिफल (07 से 13 सितंबर 2026) - फोटो : AI

सितंबर का दूसरा सप्ताह यानी 7 से 13 सितंबर 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उसे मजबूत स्थिति में माना जाता है। वहीं 11 सितंबर को अमावस्या का प्रभाव भी रहेगा, जिससे कई राशियों के लिए नई शुरुआत और योजनाओं में बदलाव के योग बनेंगे। इस सप्ताह कुछ लोगों को आर्थिक और पेशेवर मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशियों को जल्दबाजी और अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 7 से 13 सितंबर तक का समय कैसा रहने वाला है। 

Weekly Horoscope 07 to 13 September 2026 prediction saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और तरक्की के अवसर लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से जीवन के कई क्षेत्रों में मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे, वहीं सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। इस दौरान धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। युवाओं के लिए मौज-मस्ती और मनोरंजन के अच्छे अवसर बनेंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों के रास्ते में आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती हैं।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह का शुरुआती हिस्सा करियर और कारोबार के लिहाज से विशेष लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कारोबारियों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। बाजार की अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाने में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।

प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्री यंत्र की पूजा करें और श्री महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें।

Weekly Horoscope 07 to 13 September 2026 prediction saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने का अवसर लेकर आएगा। आपको अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने और क्रोध, अहंकार व आलस्य से दूरी रखने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां आपके अनुकूल होती दिखाई देंगी और पुरानी परेशानियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। कारोबार के सिलसिले में होने वाली यात्राएं सफल और लाभदायक रह सकती हैं। हालांकि कमाई की तुलना में खर्च अधिक रहने की संभावना है।

साप्ताहिक राशिफल:
सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत और रिश्तों से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। यदि लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे तो उसमें सुधार के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान आलस्य और अधिक नींद आपको परेशान कर सकती है। काम को टालने की आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

रिश्तों के मामले में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों में किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। ऐसे में बातचीत के जरिए स्थिति संभालना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर रिश्तों में मधुरता बनाए रखी जा सकती है।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और रुद्राष्टकम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 07 to 13 September 2026 prediction saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्य का साथ और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। रोजी-रोजगार के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा और सप्ताह का पहला भाग विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग हैं। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद रहने के साथ आर्थिक फायदा भी करा सकती हैं। किसी बड़ी व्यावसायिक डील के पूरा होने से बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह सकारात्मक रहेगा और उन्हें कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

साप्ताहिक राशिफल:
अधिकारी और सहकर्मी आपके साथ सहयोगात्मक रवैया रखेंगे। घर-परिवार की बात करें तो घरेलू महिलाओं की रुचि धार्मिक गतिविधियों में बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। अचानक तीर्थ यात्रा की योजना भी बन सकती है।

इस दौरान आय के कई स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना है, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी पर बड़ी रकम खर्च हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और रिश्ते में आपसी विश्वास मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 07 to 13 September 2026 prediction saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता और लाभ के नए अवसर लेकर आएगा। लंबे समय से किसी काम में अड़चन आ रही थी तो इस सप्ताह किसी मित्र, शुभचिंतक या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से वह समस्या दूर हो सकती है। कारोबारियों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद अनुकूल रहेगी और व्यापार में मनचाही तरक्की देखने को मिल सकती है। इस दौरान कमाई के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। सत्ता और प्रशासन से जुड़े प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

साप्ताहिक राशिफल:
कर्क राशि के जातकों के लिए उच्च शिक्षा, करियर या कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने की इच्छा पूरी होने के योग हैं। कारोबार से जुड़े लोग किसी पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान से बेहतर नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि नया अवसर स्वीकार करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या शुभचिंतक की सलाह जरूर लें।

रिश्तों के लिहाज से भी सप्ताह सकारात्मक रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने संबंधों में मधुरता आएगी और अपनों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed