Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 04 से 10 मई 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
साप्ताहिक राशिफल (04 से 10 मई, 2020): जानें इस सप्ताह क्या कहता है आपका भाग्य
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग तो बनेंगे लेकिन कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। अभी व्यापार के उत्थान के बारे में सोचें, स्थायी संपत्ति में धन निवेश करने के लिए अभी थोडा इंतजार करना चाहिए। वाणिज्य-व्यवसाय के लिए अनुकूल समय बना हुआ है। अपना ध्यान लक्ष्य पर रखें तथा बदलती परिस्थितियों के प्रति सकारात्मक रुख रखें। परिवार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। घरवालों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुखद रहेगा। बस अपने गुस्से पर आपको क्रोध करने की आवश्यकता है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको समय अनुकूल बनाना पड़ेगा, तभी भाग्य आपका साथ देगा। यह अवधि व्यवसाय और करियर के लिए बहुत अच्छी नहीं है, परंतु इसमें आपको धन लाभ होगा। धनार्जन के योग प्रबल हैं। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय में लगे हुए हैं वह सफलता को प्राप्त कर सकेंगे। जमीन-जायदाद के मामले को भी नियमानुसार ही निपटाएं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मी तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से बनाकर रखने से लाभ होगा। अतिरिक्त खर्च भी इस सप्ताह आपके लिये तनाव का कारण बन सकता है इसलिये सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें।
यह सप्ताह व्यावसायिक रुप से आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो पार्टनर से संबंधों की समीक्षा कर ग़लतफ़हमी दूर करने का प्रयास करें, क्योंकि इस समय साझेदारी तोड़ना व्यवहारिक नहीं होगा। वाणिज्य-व्यापार संबंधी किसी भी प्रकार का जोखिम मोल नहीं लेना चाहिए। नौकरी को लेकर खतरा बना हुआ है, संभलकर रहें। कुल मिलाकर यह सप्ताह नौकरी करने वालों के लिए बेहतर परन्तु व्यापारियों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रहेगा।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। काम के सिलसिले में अधिक व्यस्तता रहेगी। परिवर्तन की इच्छा मन में बन सकती है, लेकिन थोड़ा रुक जाएं तो अच्छा होगा। सप्ताह मध्य के बाद बाधाओं में कमी आएगी सफलता की सम्भावना भी बढ़ती रहेगी। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति उत्साहजनक बनी हुई है। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। यदि आप जॉब स्विच करना चाहते हैं तो थोड़ा रुकें, क्योंकि यह नौकरी बदलने के लिए उपयुक्त समय नहीं है।