Today Horoscope in Hindi, May 4, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
4 मई राशिफल: सोमवार को खुलेंगे इन पांच राशियों के भाग्य के ताले, लाभ होने की है प्रबल संभावना
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। किसी बात को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे। परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। कुछ दिक्कतें चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें जीवन साथी की बुद्धिमता का परिचय मिलेगा। वह बहुत अच्छी सलाह आप को देंगे, जो आपके काम आएगी। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान के साथ वक्त बिताने में आनंद अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ मीठी मीठी बातें करेंगे। दांपत्य जीवन में विवाहित लोगों को काफी आनंद आएगा। रिश्ते में रोमांस का तड़का लगेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी बढ़िया रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन कुछ कामों पर आवश्यक रूप से खर्चा करना पड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी लेकिन कुछ लोगों से सावधान रहें, जो आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी। इनकम बढ़िया रहेगी लेकिन खर्चों को रोकना आवश्यक होगा। आपकी सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने का मौका मिलेगा और पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी, जिससे मन हल्का होगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप अभी तक अकेले हैं तो किसी नए व्यक्ति में इंटरेस्ट जाग सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी, जो आपके काम आएगी। सेहत बढ़िया रहेगी। खर्चे कम रहेंगे और इनकम बढ़ेगी।