फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Visphotak Yog 2026: फरवरी में राहु-मंगल युति से बनेगा ‘विस्फोटक योग’, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Sat, 03 Jan 2026 11:26 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 03 Jan 2026 11:26 AM IST
सार

Visphotak Yog 2026: वर्ष 2026 में फरवरी महीने के दौरान मंगल कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही छाया ग्रह राहु मौजूद रहेंगे। मंगल और राहु का य़ह संयोग विस्फोटक योग बनाएगा, जो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

विज्ञापन
Visphotak Yog 2026 in February These Zodiac May Face Trouble
विस्फोटक योग 2026 - फोटो : Amar Ujala

Visphotak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल को शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना गया है। यह ग्रह साहस, ऊर्जा, आत्मबल, उत्साह और उग्र स्वभाव से जुड़ा होता है। जब मंगल अपनी राशि या गति में परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सामाजिक और वैश्विक घटनाओं पर भी दिखाई देता है। वर्ष 2026 में फरवरी महीने के दौरान मंगल कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही छाया ग्रह राहु मौजूद रहेंगे। इस कारण मंगल और राहु का संयोग एक अत्यंत तीव्र और अशांत योग बनाएगा, जिसे ज्योतिष में विस्फोटक योग कहा जाता है। यह योग कुछ राशियों के लिए तनाव, टकराव और हानि की परिस्थितियां उत्पन्न कर सकता है।



Rashifal 2026: इस साल राज करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Visphotak Yog 2026 in February These Zodiac May Face Trouble
विस्फोटक योग 2026 - फोटो : adobe

विस्फोटक योग 2026
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मंगल 23 फरवरी 2026 को सुबह 11:57 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 2 अप्रैल 2026 तक वहीं स्थित रहेंगे। इस पूरी अवधि में राहु के साथ मंगल की युति बनी रहेगी, जिससे विस्फोटक योग लगातार प्रभावी रहेगा।

Visphotak Yog 2026 in February These Zodiac May Face Trouble
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग ग्यारहवें भाव में बनेगा, जो आय, लाभ और सामाजिक संपर्कों का प्रतिनिधित्व करता है। इस समय आर्थिक लाभ की उम्मीदों में रुकावट आ सकती है। मित्रों या जान-पहचान के लोगों से धोखा मिलने की संभावना रहेगी। निवेश से नुकसान हो सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें। आवेश में लिया गया निर्णय आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Visphotak Yog 2026 in February These Zodiac May Face Trouble
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए राहु-मंगल की युति तीसरे भाव को प्रभावित करेगी, जो साहस, संचार और भाई-बहनों से जुड़ा होता है। इस दौरान वाणी पर संयम न रखा गया तो विवाद बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मतभेद, कानूनी अड़चनें और यात्रा संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। जल्दबाजी में किए गए कार्य नुकसान दे सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
Visphotak Yog 2026 in February These Zodiac May Face Trouble
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह विस्फोटक योग दूसरे भाव में बनेगा, जो धन, परिवार और वाणी का कारक है। इस अवधि में आर्थिक असंतुलन, अचानक खर्च और पारिवारिक तनाव देखने को मिल सकता है। कठोर या तीखी भाषा रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। धन से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा भारी नुकसान संभव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed