Prediction 2026: नववर्ष 2026 ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के लिए सुख-सुविधा, तरक्की और खुशहाली लेकर आने वाला माना जा रहा है। साल की शुरुआत में ही गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग और पंचग्रही योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो सफलता और समृद्धि के संकेत देते हैं।
Numerology: किन मूलांक के लोगों के लिए शुभ रहेगा जनवरी का महीना? जानें आपके लिए कैसा रहेगा
अंक ज्योतिष के अनुसार 2026 का योगफल 10 (2+0+2+6) बनता है, जिसका मूलांक 1 है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है, जो आत्मबल, नेतृत्व, सम्मान और अधिकार का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि वर्ष 2026 में कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए नया साल कैसा रहेगा।
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
वर्ष 2026 मेष राशि के जातकों के लिए बदलाव और आगे बढ़ने का संकेत देगा। करियर और निजी जीवन में नए अवसर सामने आएंगे। ग्रहों की स्थिति आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेगी, जिससे आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे।
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
2026 वृषभ राशि वालों के लिए आत्मबल, स्पष्ट सोच और स्थिरता का साल होगा। यह समय केवल योजनाएँ बनाने का नहीं, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारने का भी है। इस वर्ष आप अपने स्वभाव के सबसे संतुलित, भरोसेमंद और सशक्त रूप में नजर आएंगे।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 2026 परिवर्तन और नए अवसरों से भरा रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, हालांकि कुछ नई चुनौतियाँ भी सामने आ सकती हैं। ग्रहों का सहयोग आपको संतुलित निर्णय लेने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए 2026 भाग्य का साथ देने वाला सिद्ध हो सकता है। गुरु का शुभ गोचर करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और वैवाहिक जीवन में स्थिरता प्रदान करेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक होगी, विशेष रूप से कंधे, पीठ और हाथों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।