फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: सुख और वैभव देने वाले शुक्र ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि में कौन सा सुख ?

Fri, 16 Jul 2021 06:16 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 16 Jul 2021 06:16 AM IST
विज्ञापन
venus transit in leo on 17 july 2021 effact of all zodiac sign
जन्मकुंडली में भौतिकता के कारक ग्रह शुक्र ही हैं। - फोटो : अमर उजाला

सभी प्राणियों के जीवन में सुख और समृद्धि प्रदान करने वाले महान ग्रह शुक्र 17 जुलाई को सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 11 अगस्त को दोपहर 11 बजकर 32 मिनट तक गोचर करेंगे। उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि शुक्र बलवान हों तो वह जीवन के सभी जन्मकुंडली में शुक्र कमजोर अथवा अशुभ हों तो छोटी-छोटी चीजों की प्राप्ति के लिए भी उसे संघर्ष करना पड़ता है। जन्मकुंडली में भौतिकता के कारक ग्रह शुक्र ही हैं। फिल्म उद्योग, सुगंधित पदार्थों, भोग-विलास, वस्त्र आभूषण, गायन, नृत्य, संगीत तथा सभी रचनात्मक कार्यों में शुक्र की विशेष भूमिका रहती है। भूमि, भवन, वाहन आदि की प्राप्ति पर भी इनके प्रभाव का सीधा असर पड़ता है। सिंह राशि पर गोचर करने की अव ऐश्वर्य का सुख भोगता है। धि के मध्य अन्य राशियों पर इनका कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

venus transit in leo on 17 july 2021 effact of all zodiac sign
राशि

मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर कर रहे शुक्र आप में क्रियात्मक शक्तियों की भरमार कर देंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। परीक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। धन और ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होगी।



venus transit in leo on 17 july 2021 effact of all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपको अच्छी सफलता दिलाएगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in leo on 17 july 2021 effact of all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।

विज्ञापन
venus transit in leo on 17 july 2021 effact of all zodiac sign
राशि

कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी नेतृत्व शक्ति एवं वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। पारिवारिक तथा सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसका बखूबी निर्वहन करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचनतंत्र, ह्रदय तथा नेत्र संबंधी विकार से बचें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed