फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र गोचर से इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव, करियर-कारोबर में आ सकती है परेशानियां

Wed, 23 Jul 2025 12:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Jul 2025 12:36 PM IST
सार

शुक्र का यह गोचर 26 जुलाई 2025 को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर होगा। गुरु और शुक्र दोनों ही शुभ ग्रह हैं लेकिन इनकी आपस में मित्रता नहीं रहती। गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में 21 अगस्त तक रहेगी।

विज्ञापन
venus transit in gemini these zodiac sign will be unlucky
शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : Adobe Stock

26 जुलाई को भोग-विलास, संपन्नता, भौतिक सुख, रोमांस, कला और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ की यात्रा को समाप्त करते हुए बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर करेंगे। शुक्रदेव एक राशि में करीब 23 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शुक्र वृषभ और तुला राशि स्वामी होते हैं और यह मीन राशि में उच्च के और कन्या राशि में नीच के होते हैं। शुक्र के मिथुन राशि परिवर्तन में गुरु के युति भी बनेंगी। दरअसल गुरु इस समय मिथुन राशि में हैं। आपको बता दें शुक्र का यह गोचर 26 जुलाई 2025 को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर होगा। गुरु और शुक्र दोनों ही शुभ ग्रह हैं लेकिन इनकी आपस में मित्रता नहीं रहती। गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में 21 अगस्त तक रहेगी। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्र के गोचर करने से कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। 



Guru Shukra Yuti 2025: अगस्त माह में लक्ष्मी नारायण और गजलक्ष्मी योग से राशियों की तिजोरी होगी मालामाल

venus transit in gemini these zodiac sign will be unlucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र धन और भाग्य भाव के स्वामी होते हैं और अब जब 26 जुलाई को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तो यह आपके दशम भाव में विराजमान होंगे। कुंडली का दशम भाव बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस भाव में शुक्र के गोचर का अच्छा प्रभाव देखने को नहीं मिल सकता है। आपको कार्य में पूरा करने में तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में कमजोरी के संकेत है। कड़ी मेहनत करने के बाद ही आपको कार्यो में सफलता मिलेगी। करियर-कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Budh Asta 2025: कल बुध होंगे कर्क राशि में अस्त, सिंह समेत इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

venus transit in gemini these zodiac sign will be unlucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र छठे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपके सातवें भाव में रहेंगे जिससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। नकारात्मक प्रभावों में वृद्धि हो सकती है। वाद-विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ किसी मुद्दे पर लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। जीवन में कुछ उलझनें आ सकती हैं। जो लोग किसी के साथ साझेदारी में हैं उनको अपने पार्टनर से बचकर रहना हो सकता है क्योंकि वह धोखा दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in gemini these zodiac sign will be unlucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्रदेव पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। 26 जुलाई को शुक्र का गोचर मिथुन राशि में होने यह आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे। यहां पर शुक्र का गोचर अच्छा नहीं माना जातान है। आपको इस दौरान कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यापारियों को बहुत ही संभलकर रहना होगा। 
विज्ञापन
venus transit in gemini these zodiac sign will be unlucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और द्वादश भाव से स्वामी होते हैं और यह आपके पहले भाव में गोचर करेंगे. जिससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन खर्च हो सकते हैं। जिन लोगों का कोई वाद-विवाद चल रहा है उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कुछ नौकरी में दिक्ततें आ सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed