फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Shukra Yuti 2025: अगस्त माह में लक्ष्मी नारायण और गजलक्ष्मी योग से राशियों की तिजोरी होगी मालामाल

Wed, 23 Jul 2025 11:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 11:30 AM IST
सार

Rajyog in August Month: अगस्त 2025 में ग्रहों की चाल से गजलक्ष्मी और लक्ष्मी नारायण जैसे दो शुभ राजयोग बनेंगे। ये योग कई राशियों के लिए धन, समृद्धि और उन्नति के संकेत ला सकते हैं।

विज्ञापन
August 2025 Wealth Yoga 5 Zodiac Signs to Prosper Under Lakshmi Narayan and Gajalakshmi Blessings
मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की युति - फोटो : अमर उजाला

Guru Shukra Yuti 2025 In Mithun: अगस्त 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस परिवर्तन के चलते दो अत्यंत शुभ और प्रभावशाली राजयोगों का निर्माण हो रहा है । गजलक्ष्मी राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग। महीने की शुरुआत में गुरु और शुक्र की मिथुन राशि में युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा, जो 20 अगस्त तक प्रभावशाली रहेगा। इसके बाद 21 अगस्त को शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करते ही लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ आरंभ होगा। ये दोनों योग कई राशियों के लिए समृद्धि, सफलता और खुशहाली के संकेत लेकर आएंगे। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Budh Asta 2025: कल बुध होंगे कर्क राशि में अस्त, सिंह समेत इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें 
Venus Transit Gemini 2025: 26 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

August 2025 Wealth Yoga 5 Zodiac Signs to Prosper Under Lakshmi Narayan and Gajalakshmi Blessings
नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना, पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
अगस्त 2025 की शुरुआत में मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है, जो इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम देगा। इस समय आपकी लव लाइफ में सुधार आएगा और रिश्तों में नई ऊर्जा महसूस होगी। छोटे स्तर की यात्राएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं, जो करियर या व्यक्तिगत विकास में सहायक होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना, पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। यदि आप व्यवसाय में हैं, तो किसी भी नए सौदे से पहले दस्तावेजों को सावधानी से पढ़ना जरूरी होगा। कुल मिलाकर, यह समय मिथुन राशि वालों के लिए उत्साह और प्रगति से भरपूर रहेगा।

August 2025 Wealth Yoga 5 Zodiac Signs to Prosper Under Lakshmi Narayan and Gajalakshmi Blessings
आपकी आय में बढ़ोतरी संभव है और पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
21 अगस्त को शुक्र के कर्क राशि में गोचर के साथ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा, जो इस राशि के जातकों को विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र में लाभ पहुंचाएगा। आपकी आय में बढ़ोतरी संभव है और पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। पर्सनल लाइफ में रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव और समझदारी बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल शांत और संतुलित रहेगा। इस आर्थिक मजबूती से आप अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। साथ ही मानसिक तनाव में भी कमी आएगी और जातक खुद को अधिक स्थिर और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
August 2025 Wealth Yoga 5 Zodiac Signs to Prosper Under Lakshmi Narayan and Gajalakshmi Blessings
इस दौरान आपकी सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
अगस्त 2025 में बन रहे गजलक्ष्मी और लक्ष्मी नारायण राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होंगे। इस दौरान आपकी सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पहले किए गए प्रयास अब रंग लाएंगे और आपके पुराने अधूरे कार्य भी पूरे हो सकते हैं। यह समय आपकी रचनात्मकता को निखारने वाला रहेगा, जिससे कला, मीडिया, मार्केटिंग या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को विशेष लाभ होगा। साथ ही, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति में स्थायित्व आएगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed