फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhaditya Rajyog 2025: जनवरी में बनेगा बुधादित्य योग, इन तीन राशियों के चमकेंगे भाग्य

Tue, 07 Jan 2025 10:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 07 Jan 2025 10:45 AM IST
सार

Budhaditya Rajyog 2025: ज्योतिष दृष्टि से साल 2025 बेहद कल्याणकारी होने वाला है, साल की शुरुआत से लेकर अंत तक कई ग्रह अपने स्थान में परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

विज्ञापन
Budhaditya Rajyog 2025 Positive Impact on Zodiac Signs know Budhaditya Rajyog rashifal
Budhaditya Rajyog 2025 - फोटो : अमर उजाला

Budhaditya Rajyog 2025: ज्योतिष दृष्टि से साल 2025 बेहद कल्याणकारी होने वाला है, साल की शुरुआत से लेकर अंत तक कई ग्रह अपने स्थान में परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार साल के पहले माह यानी जनवरी में सूर्य का गोचर सभी में खास माना जा रहा है, क्योंकि इससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा।



ज्योतिषियों के अनुसार 14 जनवरी 2025 को सूर्य धनु राशि के निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसके ठीक 9 दिन बाद यानी 24 जनवरी के दिन बुध देव भी मकर राशि में एंट्री लेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक जब सूर्य और बुध एक ही राशि में होते हैं, तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन इस दौरान कुछ खास राशियों को नौकरी, व्यापार और निवेश में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Budhaditya Rajyog 2025 Positive Impact on Zodiac Signs know Budhaditya Rajyog rashifal
यदि वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं चल रही थी, तो उनसे राहत मिलेगी। बुधादित्य योग के प्रभाव से आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार बुधादित्य योग तुला राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होने के योग है। आपको शिक्षा में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। यदि वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं चल रही थी, तो उनसे राहत मिलेगी। बुधादित्य योग के प्रभाव से आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

Budhaditya Rajyog 2025 Positive Impact on Zodiac Signs know Budhaditya Rajyog rashifal
कर्ज के लेन-देन छुटकारा मिलेगा। बात अगर वैवाहिक जीवन की करें तो वह शानदार रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
पंचांग के मुताबिक बुधादित्य योग आपके लिए लाभकारी है। मकर राशि वालों को व्यापार में धन लाभ होने के योग बनेंगे। नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, तो समय सही रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। कर्ज के लेन-देन छुटकारा मिलेगा। बात अगर वैवाहिक जीवन की करें तो वह शानदार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhaditya Rajyog 2025 Positive Impact on Zodiac Signs know Budhaditya Rajyog rashifal
जीवनसाथी के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय शुभ है। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के लिए यह गोचर कल्याणकारी साबित हो सकता है। बुधादित्य योग के शुभ प्रभाव से आपको निवेश में मनचाहा लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। सरकारी नौकरी के जातकों की मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय शुभ है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed