फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajlaxmi Rajyog 2025: नए साल में जल्द बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन तीन राशियों पर होगी विशेष कृपा

Tue, 07 Jan 2025 01:21 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 07 Jan 2025 01:21 PM IST
सार

Gajlaxmi Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह समय-समय पर अपने स्थान में परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, इस दौरान ग्रहों के गोचर के प्रभाव से युति का निर्माण भी होता है, जिससे राजयोग जैसे शुभ योग का निर्माण होता है...

विज्ञापन
Gajlaxmi Rajyog 2025 date and time know Gajlaxmi Rajyog lucky rashiyan
पंचांग के अनुसार गुरु बृहस्पति 14 मई 2025 को रात 11:20 मिनट पर मिथुन राशि में एंट्री लेंगे - फोटो : amar ujala

Gajlaxmi Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह समय-समय पर अपने स्थान में परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, इस दौरान ग्रहों के गोचर के प्रभाव से युति का निर्माण भी होता है, जिससे राजयोग जैसे शुभ योग बनते हैं। इन सभी में गजलक्ष्मी योग को सबसे खास माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार गजलक्ष्मी योग से जातक के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं, इतना ही नहीं इस योग का वैवाहिक जीवन पर भी शुभ प्रभाव पड़ता है।



जल्द नववर्ष 2025 में भी यह योग बनने जा रहा है, जिससे जातकों को लाभ की प्राप्ति संभव है। पंचांग के अनुसार गुरु बृहस्पति 14 मई 2025 को रात 11:20 मिनट पर मिथुन राशि में एंट्री लेंगे, इसके बाद शुक्रदेव भी 26 जुलाई को सुबह 9: 2 मिनट पर मिथुन राशि में अपना स्थान लेंगे।

ज्योतिषियों के मुताबिक 26 जुलाई 2025 को गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। माना जा रहा है कि गजलक्ष्मी राजयोग के शुभ प्रभाव से इन जातकों को करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

Gajlaxmi Rajyog 2025 date and time know Gajlaxmi Rajyog lucky rashiyan
परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि के लिए बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिष गणना की मानें तो भूमि से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। यदि मार्केट में पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने के योग है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। धार्मिक यात्राओं से आपको फायदा मिलेगा। 

Gajlaxmi Rajyog 2025 date and time know Gajlaxmi Rajyog lucky rashiyan
विदेश जाने की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएगी। निवेश से मनचाहा लाभ मिलने के योग बनेंगे। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक गजलक्ष्मी राजयोग आपकी मानसिक परेशानियों को दूर कर सकता है। व्यापार में आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपके व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। विदेश जाने की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएगी। निवेश से मनचाहा लाभ मिलने के योग बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajlaxmi Rajyog 2025 date and time know Gajlaxmi Rajyog lucky rashiyan
विदेशी संबंधों से फायदा होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में नए लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपके रूके हुए काम भी समय से पूरे होंगे। विदेशी संबंधों से फायदा होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। सिनेमा, मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed