फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र के उदय होने के बाद इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, हर इच्छा होगी पूरी

Mon, 17 Feb 2025 12:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Feb 2025 12:39 PM IST
सार

धन और सुख के दाता ग्रह शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान हैं और होली के बाद 23 मार्च को उदय होने वाले हैं। शुक्र के मीन राशि में होने और उदय होने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा।

विज्ञापन
venus planet uday in meen rashi and make malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे तब मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। - फोटो : amar ujala

Shukra Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन के अलावा समय-समय पर अस्त और उदय होते रहते हैं। ग्रहों के अस्त और उदय होने का भी प्रभाव भी सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष स्थान होता है। जल्द ही शुक्र उदय होने वाले हैं। शुक्र को सौंदर्य, सुख-समृद्धि, ऐशो-आराम, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र जब भी अपनी स्वराशि वृषभ, तुला में होते हैं या फिर अपनी उच्च राशि मीन में होते हैं तो शुभ फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि धन और सुख के दाता ग्रह शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान हैं और होली के बाद 23 मार्च को उदय होने वाले हैं। शुक्र के मीन राशि में होने और उदय होने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के निर्माण से कई राशि वालों को बंपर लाभ मिलने के शुभ संकेत हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

venus planet uday in meen rashi and make malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए होली के बाद शुक्र के द्वारा बना मालव्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। करियर में इस राशि के जातकों को नया मुकाम देखने को मिल सकता है। मालव्य राजयोग के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों के धन में बढ़ोतरी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां और प्यार बढ़ सकता है। अचानक से धन लाभ के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं। 
venus planet uday in meen rashi and make malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र ग्रह का उदय होना और अपनी उच्च राशि मीन में मौजूद होकर मालव्य राजयोग का निर्माण होना बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी राशि में वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र चौथे भाव यानी सुख के भाव में उदित होंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। कामकाज में तेजी आएगी और वाहन, जमीन-जायदाद और घर के खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। खुशियों के पलों का खूब आनंद उठाने में कामयाब होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकादमों में सफलता हासिल होगी। परिवार में सुख-शांति और संबंध अच्छे बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

Weekly Horoscope (17 to 23 February): सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
venus planet uday in meen rashi and make malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। यह आपकी राशि में तीसरे भाव यानी पराक्रम में उदित होंगे। ऐसे में आपको अपने कार्यों में जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है। जीवन में खुशियों की बरसात होगी। जो काम लंबे समय से नहीं हो पा रहे थे उसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। करियर में अच्छी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अचानक से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी और लोगों से मेल-मिलाप में वृद्धि होगी। 

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed