फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashi Parivartan Rajyog: राशि परिवर्तन राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है अच्छा लाभ

Mon, 04 Nov 2024 01:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 04 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

गुरु का शुक्र की राशि में होने से और शुक्र का गुरु की राशि में आने से राशि परिवर्तन राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र और गुरु के कारण राशि परिवर्तन राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

विज्ञापन
venus jupiter make parivartan rajyog these zodiac sign will be lucky
गुरु-शुक्र से बना राशि परिवर्तन राजयोग - फोटो : अमर उजाला

Parivartan Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र दोनों ही ग्रहों का विशेष महत्व होता है। गुरु जहां ज्ञान, संतान और धन के कारक माने जाते है तो वहीं शुक्र सुख, सौंदर्य और भोग-विलास के कारक ग्रह होते हैं। गुरु और शुक्र दोनों का ही राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। गुरु और शुक्र दोनों ही ग्रह जब-जब एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह हर 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं वहीं गुरु करीब 13 महीनों के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु और शुक्र की वर्तमान स्थिति की बात करें तो गुरु अभी शुक्र की राशि वृषभ में हैं वहीं शुक्र 07 नवंबर को गुरु की राशि धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 



गुरु का शुक्र की राशि में होने से और शुक्र का गुरु की राशि में आने से राशि परिवर्तन राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र और गुरु के कारण राशि परिवर्तन राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आपको बता दें कि शुक्र धनु राशि में 07 नवंबर को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु पहले से ही शुक्रदेव की राशि वृषभ में पहले से मौजूद हैं। गुरु-शुक्र का यह परिवर्तन राजयोग 28 दिसंबर तक बना रहेगा। 

venus jupiter make parivartan rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र का राशि परिवर्तन योग बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सिंह राशि में शुक्र पांचवें भाव में और गुरु दसवें भाव में विराजमान हैं। इस राशि के जातकों को संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। गुरु और शुक्र की अच्छी स्थिति होने से सुख, वैभव , मान-सम्मान और धन-दौलत में इजाफा देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हे करियर में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। 
venus jupiter make parivartan rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु- शुक्र के कारण बना राशि परिवर्तन योग बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपकी राशि में शुक्र चौथे और नवम भाव में गुरु विराजमान होंगे। ऐसे में कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता और खूब धन की प्राप्ति की संभावना है। घर में किसी सदस्य की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में इजाफा, घर, वाहन और भौतिक भोग-विलास का सुख प्राप्त हो सकता है। अचानक से धन के प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus jupiter make parivartan rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र राशि परिवर्नत योग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आपकी राशि में गुरु सातवें और शुक्र दूसरे यानी धन के भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में आपको धन से संबंधित सभी प्रकार की परेशानियों से जल्द ही निजात मिलेगी। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन मिलने से आपकी चिंताएं अब समाप्त होंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अब से करियर की सभी चिंताएं धीरे- धीरे खत्म होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed