फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल-गुरु युति और नीचभंग राजयोग का संयोग, इन राशियों के लिए अक्तूबर महीने में धन लाभ के प्रबल योग

Wed, 23 Sep 2026 02:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Sep 2026 02:31 PM IST
सार

गुरु-मंगल युति से बना नीचभंग राजयोग आने वाले दिनों में कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। करियर-कारोबार में धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। 

विज्ञापन
neechabhang rajayog in kark rashi mangal guru yuti 2026 these zodiac sign more shine
गुरु मंगल युति - फोटो : अमरउजाला

मंगल अब अपनी नीच राशि कर्क में संचरण कर रहे हैं, जो इस राशि में 12 नवंबर तक रहेंगे। वहीं देवगुरु बृहस्पति भी 31 अक्तूबर 2026 तक कर्क राशि में रहेंगे, इस तरह से मंगल-गुरु की युति कर्क राशि में बनी हुई है। कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं, वहीं गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं। इस तरह से मंगल के नीचत्व का प्रभाव गुरु के कर्क में होने से नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में नीजभंग राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इसके प्रभाव से जातकों के भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं नीचभंग राजयोग बनने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। 

neechabhang rajayog in kark rashi mangal guru yuti 2026 these zodiac sign more shine
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति और नीचभंग राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। 
  • अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन और मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं।
  • अधूरे कार्यो में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी जिससे लाभ के सुनहरे अवसर मिलेंगे।
neechabhang rajayog in kark rashi mangal guru yuti 2026 these zodiac sign more shine
कन्या राशि - फोटो : amar ujala

कन्या राशि

  • कन्या राशि वालों के लिए गुरु-मंगल की युति और नीचभंग राजयोग बहुत ही शुभ और फायदे वाला होगा। 
  • इस दौरान आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। 
  • आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे जिससे आपके बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। आपका अटका हुआ काम पूरा होगा। 
  • व्यापार में मंगल-गुरु की युति और नीचभंग राजयोग का फायदा सबसे ज्यादा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
neechabhang rajayog in kark rashi mangal guru yuti 2026 these zodiac sign more shine
धनु राशि - फोटो : amar ujala

धनु राशि

  • धनु राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति और इससे बनने वाला नीचभंग राजयोग अच्छे रिजल्ट देने वाला होगा। 
  • छात्रों के लिहाज से नीचभंग राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 
  • जो लोग इस दौरान अपना कोई काम-धंधा शुरू करना चाह रहे हैं उनको इसमें अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन
neechabhang rajayog in kark rashi mangal guru yuti 2026 these zodiac sign more shine
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला समय अच्छा और लाभकारी रहेगा। करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। 
  • आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और बिजनेस में बंपर लाभ के संकेत हैं। 
  • नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में बेहतर अवसर और प्रमोशन के संकेत हैं। वहीं जो लोग किसी तरह के काम धंधे में हैं उनको अच्छा अवसर मिलेगा।

लक्ष्मी नारायण योग 2026: बुध-शुक्र की युति से बनेगा शुभ योग, 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed