फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध गोचर 2026: 26 सितंबर को बुध का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों को मिलेगा करियर और धन का लाभ

Wed, 23 Sep 2026 02:51 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 23 Sep 2026 02:51 PM IST
सार

बुध 26 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 2 दिसंबर तक यहां रहेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुध का यह गोचर शुभ रह सकता है। इस दौरान व्यापार, नौकरी, शिक्षा और रिश्तों से जुड़े मामलों में कई राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुध का यह गोचर शुभ रह सकता है।

विज्ञापन
Budh Gochar 2026 mercury transit in libra lucky zodiac signs budh ka tula rashi me gochar
बुध गोचर 2026 इन 4 राशियों को होगा लाभ - फोटो : AI

ज्योतिष में बुध को नवग्रहों में विशेष स्थान प्राप्त है। चंद्रमा के बाद बुध सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें बुद्धि, वाणी, लेखन, संवाद, शिक्षा और सीखने की क्षमता से संबंधित माना जाता है। अब बुध 26 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला बुध की मित्र राशि मानी जाती है और इस राशि में बुध 2 दिसंबर तक रहेंगे। इस दौरान व्यापार, नौकरी, शिक्षा और रिश्तों से जुड़े मामलों में कई राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुध का यह गोचर शुभ रह सकता है।


 

Budh Gochar 2026 mercury transit in libra lucky zodiac signs budh ka tula rashi me gochar
मिथुन राशि - फोटो : amarujala

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। 
  • कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर मिल सकते हैं और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। 
  • विद्यार्थियों का पढ़ाई पर फोकस बढ़ेगा, जिससे उन्हें अच्छे परिणाम हासिल करने में मदद मिलेगी। 
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। 

 

Budh Gochar 2026 mercury transit in libra lucky zodiac signs budh ka tula rashi me gochar
कर्क राशि - फोटो : amarujala

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है। 
  • आमदनी के स्रोत मजबूत होंगे और परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। 
  • कारोबारियों के लिए किसी बड़ी डील का रास्ता खुल सकता है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। 
  • नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2026 mercury transit in libra lucky zodiac signs budh ka tula rashi me gochar
सिंह राशि - फोटो : amarujala

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का तुला में प्रवेश मान-सम्मान बढ़ाने वाला हो सकता है। 
  • करियर में नए अवसर सामने आएंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। 
  • धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ेगी। इस दौरान धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। 
  • कारोबार में अच्छे मुनाफे के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है।

 

विज्ञापन
Budh Gochar 2026 mercury transit in libra lucky zodiac signs budh ka tula rashi me gochar
धनु राशि - फोटो : amarujala

धनु राशि

  • धनु राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आर्थिक स्थिति को बेहतर करने वाला माना जा रहा है। 
  • पुराने कर्ज से राहत मिलने के साथ धन-संपत्ति में वृद्धि के अवसर बन सकते हैं। 
  • किसी लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान मिल सकता है। 
  • इस दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 
  • विदेश में नौकरी का सपना पूरा होने के संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।



लक्ष्मी नारायण योग 2026: बुध-शुक्र की युति से बनेगा शुभ योग, 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed