Rahu-Ketu Transit 2026: दिसंबर 2026 में राहु और केतु अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन दोनों छाया ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव, नई परिस्थितियां, उलझन और अवसर लेकर आ सकता है। इसका असर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि केतु सिंह से निकलकर कर्क राशि में आएंगे। दोनों ग्रह करीब 18 महीने तक इन राशियों में रहेंगे। इस बदलाव को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, हर राशि पर इसका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसरों और प्रगति का संकेत दे सकता है।
दिसंबर में राहु-केतु का महागोचर मचाएगा हलचल, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:07 PM IST
सार
साल 2026 का दिसंबर महीना ज्योतिष की दृष्टि से बड़ा परिवर्तनकारी साबित होने वाला है, क्योंकि इस दौरान छाया ग्रह राहु और केतु एक बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। डेढ़ साल बाद हो रहा यह महागोचर सभी 12 राशियों की जिंदगी में आर्थिक, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़े कई बदलाव लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन