फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र ग्रह के मीन राशि में गोचर से बना मालव्य राजयोग, इन राशियों को धन लाभ के योग

Sun, 31 Mar 2024 01:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 31 Mar 2024 01:28 PM IST
सार

सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं जिस कारण से मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन
venus enter in meen rashi and will make malavya rajyog big success these zodiac sign
कुंडली में राजयोग बनने से व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, मान-सम्मान समेत कई तरह की खुशियां मिलती है। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की युति से कई तरह के राजयोगों का निर्माण होता रहता है। व्यक्ति की कुंडली में राजयोग बनने से व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, मान-सम्मान समेत कई तरह की खुशियां मिलती है। जब दो या दो से अधिक किसी एक राशि में होते हैं इसे ग्रहों की युति कहते हैं। ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर जरूर पड़ता है। आपको बता दें ऐसा ही कुछ राजयोग शुक्र और सूर्य की युति से बना हुआ है। सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं जिस कारण से मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। इसी के साथ मीन रासि में सूर्यदेव भी मौजूद हैं। इस तरह से मीन राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनी हुई। इस योग के कारण कुछ राशि के जातकों की भाग्य बहुत अधिक चमक सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी ये राशियां हैं। 

venus enter in meen rashi and will make malavya rajyog big success these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग बहुत ही लाभ देना वाला साबित हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव में बना हुआ है। इसके अलावा शुक्र ग्रह जो कि सुख और धन के कारक ग्रह हैं वे आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। ऐसे में आपको करियर और कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। आप धन जमा करने के मामले में सफल होंगे और बैंक बैलेंस में अच्छा खासा धन एकत्रित करेंगे। भौतिक सुख-सुविधा में आपका इजाफा होगा। नौकरी में बदलाव आ सकता है या फिर प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। 

April Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

venus enter in meen rashi and will make malavya rajyog big success these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
इस राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग बहुत शुभ साबित होगा। आपकी राशि से यह मालव्य राजयोग सप्तम भाव में बना हुआ है। ऐसे में आपको जीवनसाथी या फिर किसी साझेदार का अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। अचानक से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। 

Weekly Horoscope (1 To 7 April): अप्रैल माह का पहला सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
venus enter in meen rashi and will make malavya rajyog big success these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग अच्छा रहेगा। कामकाज में आपको सफलता दिलाएगा। आपकी कुंडली में यह राजयोग  चौथे भाव में बनने जा रहा है। इससे आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों में सफलता और धन लाभ के योग बने हुए हैं। 

Astrology: वर्षों बाद एक साथ बनेगा लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग, इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed