फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: वर्षों बाद एक साथ बनेगा लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग, इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य

Sun, 31 Mar 2024 12:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 31 Mar 2024 12:24 PM IST
सार

बुध, शुक्र और सूर्य की युति से लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग के बनने से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
according to astrology will make lakshmi narayan and budhaditya rajyog in april  2024
बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग से मिलेगा इन राशि के जातकों को लाभ - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी चाल के लिहाज से अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह कई तरह के शुभ योग बनेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 2 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेंगे फिर 9 अप्रैल को मीन राशि में वक्री चाल में रहते हुए गोचर करेंगे। जहां पर पहले से मीन राशि में शुक्र और सूर्य का संयोग बना हुआ है। इस तरह से मीन राशि में शुक्र और बुध ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग, सूर्य-बुध ग्रह की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में बुध, शुक्र और सूर्य की युति से लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग के बनने से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।  लेकिन कुछ राशि के जातकों को इस विशेष योग से बहुत अच्छा ही फल मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ऐसी राशियां...
according to astrology will make lakshmi narayan and budhaditya rajyog in april  2024
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह में बनने वाला बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपकी राशि से यह राजयोग अष्टम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपकी सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। नई योजनाओं को पंख मिलेंगे। व्यापारीपेशा जातकों के कारोबार में विस्तार होगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में नई नौकरी के बेहतर मौके मिलेंगे। कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 
according to astrology will make lakshmi narayan and budhaditya rajyog in april  2024
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग बहुत ही फायदा दिलाने वाला योग साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी राशि में दोनों ही तरह का राजयोग आपके लाभ और आय स्थान पर बनने जा रहा है। आपको अतिरिक्त आय के प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके बैंक बैलेंस में लगातार इजाफा देखने को मिल सकता है। कारोबार में अच्छी डील हासिल हो सकती है। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। निवेश से अच्छा खासा धन एकत्रित करने में कामयाबी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology will make lakshmi narayan and budhaditya rajyog in april  2024
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए एक साथ बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनना किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी राशि में यह राजयोग राशि से आठवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपकी अधूरी पड़ी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। काम-धंधे में तरक्की और धनलाभ होगा। अचानक से धन लाभ के योग भी बनेंगे। इस दौरान आपको किसी जमीन-जायदाद के सौदे में अच्छा खासा लाभ भी मिल सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed