फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्तूबर माह में बनेगा त्रिग्रही योग, कर्क और तुला समेत इन राशियों के करियर-कारोबार में अच्छा बदलाव

Tue, 22 Sep 2026 01:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Sep 2026 01:52 PM IST
सार

अक्तूबर का महीना ग्रहों के गोचर के हिसाब से बहुत ही खास रहेगा। 4 अक्तूबर को कर्क राशि में चंद्रमा, गुरु और मंगल की युति बनेगी। जिससे कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
trigrahi yog will make on kark rashi good impact on these zodiac sign
त्रिग्रही योग का प्रभाव - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 9 ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसके चलते दूसरे ग्रहों संग युति होती है और कई तरह के राजयोगों का निर्माण होता है। जब किसी एक राशि में तीन ग्रहों की युति होती है तब त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में त्रिग्रही योग को बहुत ही शुभ और मंगलकारी योग माना जाता है। आपको बता दें 4 अक्तूबर 2026 को चंद्रमा के कर्क राशि में प्रवेश करते ही त्रिग्रही योग का निर्णाण होगा। दरअसल कर्क राशि में पहले से गुरु और मंगल विराजमान हैं, इस कारण से कर्क राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। यह त्रिग्रही योग 6 अक्तूबर तक बना रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं इससे किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

trigrahi yog will make on kark rashi good impact on these zodiac sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर त्रिग्रही योग का फायदा
4 अक्तूबर 2026 को कर्क राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग आपके लिए बहुत ही शुभ और मंगलकारी रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपको अपने थोड़े से ही प्रयासों में बड़ी सफलता को हासिल करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को जबरदस्त सफलता हासिल होगी। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना होगी। 
trigrahi yog will make on kark rashi good impact on these zodiac sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर त्रिग्रही योग का असर
आने वाले समय में तुला राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का शुभ प्रभाव रहेगा। इस दौरान आपके अटके हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको जबरदस्त सफलता हासिल होगी। बिजनेस में आपको खूब धन कमाने का अवसर मिलेगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि में है उनको अच्छा मुनाफा हासिल होगा। नए-नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं। अचानक से धन में वृद्धि को योग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
trigrahi yog will make on kark rashi good impact on these zodiac sign
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहेगी। आपकी कार्यस्थल पर जमकर प्रशंसा होगी। जो लोग किसी तरह के व्यापार में उनको लाभ अर्जित करने के कई तरह के मौके मिलेंगे। इस दौरान आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश से आपको अच्छा लाभ आपके बैंक खाते में आएगा। 

श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व, समाज में मिलता है खूब मान-सम्मान

विज्ञापन
trigrahi yog will make on kark rashi good impact on these zodiac sign
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। जो लोग इस दौरान नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। इस त्रिग्रही योग के बनने पर संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। 

अक्तूबर लकी राशिफल 2026: अक्तूबर माह में मेष-कन्या सहित इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed