फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durudhara Yoga: क्या है दुर्धरा योग ? वृषभ समेत इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Wed, 05 Feb 2025 06:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 06:59 AM IST
सार

Durudhura Yoga: जब कुंडली में सूर्य ग्रह के अलावा चंद्रमा के दोनों ओर या दूसरे और बारहवें भाव में कोई अन्य ग्रह उपस्थित होते हैं, तो यह 'दुरुधरा योग' का निर्माण करते हैं। इसके साथ ही, इस योग का विश्लेषण चंद्रमा की स्थिति को अन्य ग्रहों के प्रभाव के संदर्भ में भी किया जाता है।

विज्ञापन
Top 5 luckiest zodiac signs on Durudhara Yoga is blessing Taurus Cancer Virgo in hindi
durudhura yog ka rashiyon par prabhav - फोटो : amar ujala

These Zodiac Signs Will Get Luck: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, किसी जातक की जन्म कुंडली में 'दुर्धरा' (दुरुधरा योग) का निर्माण चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करता है। जब कुंडली में सूर्य ग्रह के अलावा चंद्रमा के दोनों ओर या दूसरे और बारहवें भाव में कोई अन्य ग्रह उपस्थित होते हैं, तो यह 'दुरुधरा योग' का निर्माण करते हैं। इसके साथ ही, इस योग का विश्लेषण चंद्रमा की स्थिति को अन्य ग्रहों के प्रभाव के संदर्भ में भी किया जाता है।



आज मंगल मिथुन राशि में स्थित रहेंगे  और शुक्र के साथ मिलकर चतुर्थ दशम योग का निर्माण करेंगे, जिससे धन योग उत्पन्न होगा। इसके अलावा, आज माघ मास की सप्तमी, जिसे रथ सप्तमी भी कहा जाता है, का संयोग है, जिसके स्वामी भगवान सूर्य हैं। इस दिन बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है। चंद्रमा मंगल की राशि में होंगे, जबकि गुरु चंद्रमा से दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही, आज शुक्र द्वादश भाव में होंगे, जिससे उभयचरी योग का भी निर्माण होगा। इस योग के कारण वृषभ, मीन सहित 5 राशियों के जातक भाग्यशाली रहेंगे और उन्हें सूर्य एवं बजरंगबली की कृपा का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज किन राशियों के लोग विशेष रूप से लकी रहेंगे।

Lucky Rashiyan: फरवरी के पहले सप्ताह में इन चार राशियों की चमक सकती हैं किस्मत, बन रहा है गजकेसरी राजयोग
नीचभंग राजयोग बनने से इन राशि वालों का चमक उठेगा करियर, मिलेगी अपार सफलता
शुभ ग्रह देवगुरु बृहस्पति चलेंगे अब सीधी चाल, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय और मिलेंगे अच्छे मौके

Top 5 luckiest zodiac signs on Durudhara Yoga is blessing Taurus Cancer Virgo in hindi
durudhura yog ka rashiyon par prabhav - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य के दृष्टिकोण से बहुत लाभकारी रहेगा। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों और परोपकार में भी रहेगी, जिससे आपको पुण्य का लाभ प्राप्त होगा। आप  निवेश के माध्यम से भी आय अर्जित कर सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं, तो आपको  शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी आय के स्रोत भी  बढ़ेंगे, और आप उन क्षेत्रों से भी आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिनकी आपने उम्मीद नहीं की थी। नौकरी में अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें, इससे आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी  प्रेम बना रहेगा।

Top 5 luckiest zodiac signs on Durudhara Yoga is blessing Taurus Cancer Virgo in hindi
durudhura yog ka rashiyon par prabhav - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए दिन सरकारी कार्यों में सफलता का संकेत देने वाला रहेगा। आपको  कुछ ऐसी जानकारी मिल सकती है जो आपके मन को प्रसन्न कर देगी। आपके पूर्व में किए गए निवेश  आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। जो लोग वाहन या अन्य भौतिक वस्तुएं खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें  इस मामले में खुशी मिलेगी। नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को भी  सकारात्मक समाचार मिल सकता है। इसके अलावा, पिता के सहयोग से भी आप  लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 luckiest zodiac signs on Durudhara Yoga is blessing Taurus Cancer Virgo in hindi
durudhura yog ka rashiyon par prabhav - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को अपने पूर्व के कर्मों का फल मिलने वाला है। जो छात्र शिक्षा प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अकाउंट और इंश्योरेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। आपको नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। कला और संगीत के क्षेत्र में सक्रिय जातकों के लिए भी का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का प्रयास सफल होगा।

विज्ञापन
Top 5 luckiest zodiac signs on Durudhara Yoga is blessing Taurus Cancer Virgo in hindi
durudhura yog ka rashiyon par prabhav - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए दिन कार्य के दृष्टिकोण से सकारात्मक रहेगा। इस दिन आपको सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। वस्त्र और वाहन के क्षेत्र में भी आपको विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके पिता को भी किसी स्रोत से लाभ होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। जो लोग नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें भी इस दिन भाग्य और सफलता का साथ मिलेगा। व्यापार में शाम का समय मकर राशि के लिए विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा, और विदेशी क्षेत्र से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed