Triekadash Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि व संचार का कारक ग्रह माना जाता है और वह मिथुन-कन्या राशि के स्वामी है। इनके प्रभाव से जातक को करियर में सफलता व बिजनेस में धन लाभ की प्राप्ति होती हैं। वहीं ज्योतिष में गुरु के प्रभाव को भी सबसे खास माना गया है। बता दें, गुरु भाग्य के कारक ग्रह है और कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने से जातक के धन, संपत्ति, और भाग्य में वृद्धि होती हैं।
Lucky Rashiyan: मई की शुरुआत में मकर समेत इन दो राशि वालों की चमक सकती हैं किस्मत
Triekadash Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि व संचार का कारक ग्रह माना जाता है और वह मिथुन-कन्या राशि के स्वामी है। इनके प्रभाव से जातक को करियर में सफलता व बिजनेस में धन लाभ की प्राप्ति होती हैं।
वृषभ राशि
लाभ दृष्टि योग वृषभ राशि वालों के आय के स्रोत बढ़ा सकता है। आपको कोई रुका हुआ धन वापस भी मिल सकता है। जो जातक व्यापार करते हैं उन्हें इस दौरान आय के नए और लाभकारी स्रोत मिल सकते हैं। सफलता की संभावनाएं प्रबल होंगी। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक उन्नति के भी योग बन रहे हैं और पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
आपके लिए यह समय शुभ है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय फायदेमंद रहेगा, नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में पद और वेतन में वृद्धि की संभावना बन रही है। यदि आप किसी नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो शुभ समाचार मिलेगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
मकर राशि
लाभ दृष्टि योग के प्रभाव से मीडिया, मार्केटिंग, और सेल्स से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आर्थिक योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं। संतान पक्ष की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे छात्रों को नया अपडेट मिलेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा और नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। सरकारी कामों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें इन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगी हर कार्य में सफलता
क्या है तुलसी के पौधे को लगाने और पूजा करने के नियम ? जानें इससे जुड़ी खास बातें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।