फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें इन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगी हर कार्य में सफलता

Tue, 22 Apr 2025 06:16 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 22 Apr 2025 06:16 AM IST
सार

मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का अभिषेक विशेष विधियों से करने पर महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस तरह से शिवलिंह का अभिषेक करना चाहिए। 

विज्ञापन
Pradosh Vrat 2025 April Date Shivling Par Kya Chadana Chahiye Pradosh Vrat Kab Hai
प्रदोष व्रत - फोटो : adobe stock

Pradosh Vrat 2025: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। इस व्रत के दिन संध्या के समय भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का विधान है। भक्तगण इस दिन व्रत रखते हैं। इस व्रत को करने से जीवन में सुख, शांति और सफलता का आगमन होता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग का अभिषेक विशेष विधियों से करने पर महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस तरह से शिवलिंह का अभिषेक करना चाहिए। 



प्रदोष व्रत तिथि  
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 25 अप्रैल को सुबह 11: 44 बजे होगी और इसका समापन 26 अप्रैल के दिन सुबह 8:27 बजे होता। उदया तिथि के अनुसार 25 अप्रैल 2025 को वैशाख माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शुक्रवार होने के कारण इसे शुक्र प्रदोष कहा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रदोष काल होता है, जो शाम 06:53 बजे से राल 09:03 बजे तक रहेगा।

Parshuram Janmotsav 2025: भगवान परशुराम का जीवन दर्शन समाज के लिए प्रेरणादायक
Geeta Updesh: गीता का ये श्लोक दिलाता है चिंता से मुक्ति, जीवन में हमेशा याद रखनी चाहिए श्रीकृष्ण की ये बात
Akshaya Tritiya 2025 Upay: अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, धन की देवी लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
 

Pradosh Vrat 2025 April Date Shivling Par Kya Chadana Chahiye Pradosh Vrat Kab Hai
प्रदोष व्रत - फोटो : adobe stock

विशेष मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:19 से 5:02 तक  
गोधूलि बेला: शाम 6:52 से 7:13 तक
निशीथ काल: रात 11:57 से 12:41 तक  
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 से दोपहर 12:45 तक

 

Pradosh Vrat 2025 April Date Shivling Par Kya Chadana Chahiye Pradosh Vrat Kab Hai
शिवलिंग पर अर्पण करने के लिए सामग्री - फोटो : freepik.com
शिवलिंग पर अर्पण करने के लिए सामग्री
प्रदोष व्रत की पावन तिथि पर शिवलिंग पर जल और घी अर्पित करना विशेष फलदायक माना गया है। इस दौरान मन में शांतिपूर्वक भगवान शिव का ध्यान करें और अपने जीवन की बाधाओं से मुक्ति हेतु प्रार्थना करें।

 

April Kalashtami 2025 Mantra: कालाष्टमी पर पाएं काल भैरव की कृपा, इन चमत्कारी मंत्रों से होगा हर भय का नाश

Amar Ujala Samwad 2025: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया-घर में संत पधारे और हुई ऐसी घटना की बन गए कथावाचक


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradosh Vrat 2025 April Date Shivling Par Kya Chadana Chahiye Pradosh Vrat Kab Hai
शिवलिंग पर अर्पण करने के लिए सामग्री - फोटो : freepik.com

इस दिन शिवलिंग पर दूध, दही, शहद और बेलपत्र चढ़ाना भी अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन वस्तुओं से अभिषेक करने से व्यापार में उन्नति होती है, रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Astro Tips: कौए का सिर पर बैठना शुभ है या अशुभ? क्यों दी जाती है मृत्यु की झूठी खबर?
Akshaya Tritiya 2025: कैसे होते हैं अक्षय तृतीया पर जन्म लेने वाले बच्चे? जानें कैसा होता है उनका जीवन

विज्ञापन
Pradosh Vrat 2025 April Date Shivling Par Kya Chadana Chahiye Pradosh Vrat Kab Hai
इन वस्तुओं से न करें शिवलिंग पर अभिषेक - फोटो : adobe stock

इन वस्तुओं से न करें शिवलिंग पर अभिषेक

शिव पूजा के दौरान कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं, जिन्हें अर्पित करना वर्जित माना गया है। विशेष रूप से तुलसी के पत्ते, हल्दी और सिंदूर शिवलिंग पर चढ़ाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Ganga Saptami 2025: कब है गंगा सप्तमी ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed