फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य नक्षत्र गोचर: अगले दो हफ्ते इन 3 राशियों के लिए रहेंगे शानदार, मिलेगा धन और करियर में लाभ

Wed, 07 Oct 2026 01:44 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 07 Oct 2026 01:44 PM IST
सार

सूर्य के चित्रा नक्षत्र में आने से कुछ राशियों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। इस दौरान नौकरी, कारोबार और निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रह सकता है।

विज्ञापन
Suryadev Chitra Nakshatra Gochar 11 october 2026 lucky zodiac signs
सूर्य नक्षत्र गोचर 3 राशियों की बल्ले-बल्ले - फोटो : AI

सूर्य 11 अक्टूबर को अपने मित्र ग्रह मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। सूर्य के चित्रा नक्षत्र में आने से कुछ राशियों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी, कारोबार और निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रह सकता है।


 

Trending Videos
Suryadev Chitra Nakshatra Gochar 11 october 2026 lucky zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : amarujala

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कई मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। 
  • इस दौरान पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ सकती है और करियर से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। 
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। 
  • लंबे समय से नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। 
  • निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है और पहले लगाए गए धन से बेहतर रिटर्न प्राप्त हो सकता है। 
  • छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
     
Suryadev Chitra Nakshatra Gochar 11 october 2026 lucky zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : amarujala
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से शुभ माना जा सकता है। 
  • मंगल के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश आपके आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत कर सकता है। 
  • नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
  • रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को मनचाहा अवसर मिलने की संभावना है। 
  • बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत जातकों के लिए विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम का अवसर सामने आ सकता है। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suryadev Chitra Nakshatra Gochar 11 october 2026 lucky zodiac signs
धनु राशि - फोटो : amarujala

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रह सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता को पहचान मिल सकती है। उच्च पद की जिम्मेदारी और आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे।
  • नौकरी में मनपसंद स्थान पर स्थानांतरण की इच्छा पूरी हो सकती है। 
  • सूर्य के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने के संकेत हैं। 
  • कारोबारियों को कोई लाभदायक सौदा या मनचाही व्यावसायिक डील मिल सकती है। 
  • इसके अलावा स्वास्थ्य के स्तर पर भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

 

शारदीय नवरात्रि: पहले दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, पूरी होंगी बड़ी मनोकामनाएं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed