फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2022: 31 अगस्त से सूर्य-शुक्र की सिंह राशि में बनेगी युति, इन राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर

Sun, 21 Aug 2022 01:19 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 21 Aug 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
surya Shukra yuti sun venus conjunction in leo rashi from 31 August 2022
venus transit 2022: शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। - फोटो : अमर उजाला

31 अगस्त को शुक्र और सूर्य का सिंह राशि में युति बनने वाली है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शुक्र ग्रह का विशेष स्थान होता है। सूर्य जहां व्यक्ति को मान-सम्मान, यश और कीर्ति देता है वहीं शुक्र ग्रह के कारण जातक सभी तरह के भोग-विलास और सुख-संसाधनों की प्राप्ति करता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम,सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधा,वैवाहिक जीवन, शोहरत और कला प्रदान करने वाला कारक तत्व माना गया है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व मिला हुआ है। शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च के होते हैं जबकि कन्या राशि में नीच के कहलाते हैं। 

surya Shukra yuti sun venus conjunction in leo rashi from 31 August 2022
venus transit 2022 - फोटो : अमर उजाला
शुक्र कब करेंगे राशि परिवर्तन 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए लगभग 23 दिनों का समय लेते हैं। ऐसे में शुक्र ग्रह 31 अगस्त 2022 को अपने शत्रु ग्रह सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह सिंह राशि में 15 सितंबर 2022 तक रहेंगे।
 
surya Shukra yuti sun venus conjunction in leo rashi from 31 August 2022
- फोटो : Pixabay
सूर्य और शुक्र ग्रह की बनेगी युति
सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 31 अगस्त को जब सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे तब वहां पर पहले से मौजूद सूर्य के साथ इनकी युति बनेगी। शुक्र ग्रह जहां प्रेम, सौंदर्य और कामवासना के कारक ग्रह है वहीं सूर्य आत्मा और पुरुष तत्व प्रधान ग्रह हैं। सूर्य और शुक्र ग्रह के आपस में शत्रुता का भाव रखने के कारण प्रेम जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्य-शुक्र ग्रह की सिंह राशि में युति के साथ शुक्र ग्रह पर मंगल की चतुर्थ द्दष्टि भी पड़ेगी। जिसके चलते भावनाओं पर नियंत्रण रखने में परेशानी आ सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
surya Shukra yuti sun venus conjunction in leo rashi from 31 August 2022
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
इन राशियों पर शुक्र-सूर्य की युति का पड़ेगा शुभ प्रभाव
31 अगस्त से 17 सितंबर तक सूर्य और शुक्र ग्रह की युति बनने के कारण वृषभ,सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले जातकों पर शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन राशि के जातकों के जीवन में भोग- विलासिता बढ़ेगी। जीवन में सभी तरह ऐशोआराम वाली सुविधा का आनंद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
surya Shukra yuti sun venus conjunction in leo rashi from 31 August 2022
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
इन राशियों पर रहेगा शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव
मेष, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों पर शुक्र का गोचर कुछ अशुभ समाचार लेकर आ सकता है ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। धन की हानि होने से कुछ अतिरिक्त समस्याएं खड़ी हो सकती है। प्रेम जीवन बीताने वाले जातकों के जीवन में साथी संग कुछ मतभेद पैदा हो सकता है। आपको कुछ यौन संबंधी बीमारियां घेर सकती हैं। ऐसे में आपको बचाव के लिए सारे हथकंडे अपनाना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed