लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके प्रेम में अलौकिक शक्ति है जो आपके जीवन को रोशन कर देगी। आप स्वयं अपने रिश्तों में नयापन ला सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें। जागरूक रहें और मेहनत करते रहें।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो आज किसी खास से संपर्क करना न भूलें, बात बनने की पूरी संभावना है। अपनी लव लाइफ में उत्तेजना लाने के लिए अपने पार्टनर को यह बार बार बताते रहे कि आप उनसे कितना प्यार करते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्ते में ज़रूरत पड़े तो डिप्लोमेट होना ज़रूरी है क्योंकि इससे रिश्ते न केवल जुड़ते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। दिल के अचानक टूटने से आप निराश होंगे लेकिन आपके आकर्षण से कोई खास आपसे प्रभावित हो सकता है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका जोड़ीदार आपसे आर्थिक के साथ साथ भावुक सुरक्षा भी चाहेगा। अपने वादों को पूरा करने का समय आ गया है। रिश्तों में किया गया थोड़ा थोड़ा निवेश भविष्य में भरपूर लाभ देता है।