फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन: 27 सितंबर को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Sat, 26 Sep 2026 11:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 26 Sep 2026 11:27 AM IST
सार

Sun Nakshatra Transit 2026: ज्योतिष के अनुसार सूर्य 27 सितंबर 2026 को अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ राशियों के लिए अगले 14 दिन करियर, धन और मान-सम्मान के लिहाज से खास रह सकते हैं।

विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change on September 27 Luck May Favor These Signs
सूर्य नक्षत्र गोचर - फोटो : amar ujala

Sun Nakshatra Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। इसे आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और करियर का प्रमुख कारक माना जाता है। यही वजह है कि सूर्य की राशि या नक्षत्र में होने वाला परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। 27 सितंबर 2026 को सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाले हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य करीब 13 से 14 दिनों तक हस्त नक्षत्र में रहेंगे और 10 अक्तूबर तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। कुछ जातकों को इस अवधि में नौकरी, करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change on September 27 Luck May Favor These Signs
नौकरीपेशा लोगों को अपनी स्थिति मजबूत करने के मौके मिलेंगे - फोटो : amar ujala

मेष राशि
हस्त नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रह सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपने फैसलों को लेकर अधिक स्पष्ट और दृढ़ नजर आ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होने के साथ काम की सराहना भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी स्थिति मजबूत करने के मौके मिलेंगे और विरोधियों की चुनौतियों से निपटने में सफलता मिल सकती है।

Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change on September 27 Luck May Favor These Signs
लंबे समय से किसी वजह से रुके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करियर और आर्थिक मोर्चे पर नए अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से किसी वजह से रुके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण सौदे या नए अवसर से लाभ मिलने की संभावना है। आमदनी बढ़ाने के नए विकल्प सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change on September 27 Luck May Favor These Signs
आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में मजबूती आ सकती है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में मजबूती आ सकती है। कार्यस्थल पर आपकी बात को महत्व मिलेगा और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नई भूमिका या महत्वपूर्ण काम मिलने से करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।

विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change on September 27 Luck May Favor These Signs
नौकरी में आगे बढ़ने और नई जिम्मेदारी हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का हस्त नक्षत्र में गोचर करियर के लिहाज से सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने और नई जिम्मेदारी हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। लगातार की गई मेहनत का अपेक्षित परिणाम मिलने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed