फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Shani Conjunction 2024: सूर्य और शनिदेव 30 साल बाद आएंगे एक दूसरे के नजदीक, इन राशियों के लिए शुभ संकेत

Tue, 19 Dec 2023 03:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 19 Dec 2023 03:20 PM IST
विज्ञापन
Surya And Shani Conjunction In Kumbh Rashi In 2024 These Zodiac Sign Will Be Get Profit
SURYA SHANI YUTI: साल 2024 में ग्रहों के राजा सूर्य और शनिदेव की युति बनने जा रही है। सूर्य और शनि की युति कुंभ राशि में बनेगी। - फोटो : अमर उजाला

Surya Shani Conjunction 2024: जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 में कई प्रमुख ग्रहों की युति बनने जा रही है। ग्रहों की युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र की गणना के मुताबिक साल 2024 में ग्रहों के राजा सूर्य और शनिदेव की युति बनने जा रही है। सूर्य और शनि की युति कुंभ राशि में बनेगी। शास्त्रों के अनुसार सूर्य और शनि के बीच आपस में शत्रुता का भाव रहता है लेकिन कुछ मामलों में इन दोनों ग्रहों की युति बहुत ही लाभकारी सिद्ध होती है। कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति का संयोग 30 वर्षों बाद बन रहा है। साल 2024 में सूर्य और शनिदेव की युति बहुत ही कारगर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं सूर्य-शनि की युति से कौन-कौन सी राशियां भाग्यशाली होंगी। 



यह भी पढ़ें-
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024



 
Surya And Shani Conjunction In Kumbh Rashi In 2024 These Zodiac Sign Will Be Get Profit
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि की युति बहुत ही शुभ साबित होने वाली है। आपकी राशि में यह युति सातवें भाव में बनेगी। ऐसे में जो लोग शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन लाभ के अच्छे मौके बनेंगे। कामकाज के मामले में आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग कोई काम किसी साझेदारी में कर  रहे हैं उन्हे अच्छा लाभ हासिल होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। 

Surya And Shani Conjunction In Kumbh Rashi In 2024 These Zodiac Sign Will Be Get Profit
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि और सूर्य की युति मकर राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होने वाली है। सूर्य-शनि की यह युति आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बनने जा रही है। आपको अचानक धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya And Shani Conjunction In Kumbh Rashi In 2024 These Zodiac Sign Will Be Get Profit
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 30 साल बाद कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाली होगी। दरअसल आपकी राशि के स्वामी ग्रह बुध शनि और सूर्य दोनों ही मित्र हैं। आपकी राशि में यह युति नवम भाव में होगी। ऐसे में आपका भाग्य चमक सकता है। सभी तरह की योजनाओं को कामयाबी मिलेगी। कमाई अच्छी हो सकती है। करियर-कारोबार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed