सृष्टि के प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य अपनी उच्च राशि मेष से पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र की राशि में जाकर ये पृथ्वी पर भीषण गर्मी का प्रकोप पैदा करेंगे, जिसके परिणाम स्वरूप पृथ्वी पर जगह-जगह आगजनित घटनाएं बढ़ेंगी। मेदिनी ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि में सूर्य के आने से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती हैं।
Sun Transit 2019 : सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से चमकेगी इन चार राशियों की किस्मत, जानें अपना भी हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
इस राशि के लिए द्वितीय सूर्य मानसिक अशांति देंगे। साथ ही नेत्र विकार का खतरा तो बढ़ेगा लेकिन कारोबार की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। संतान संबंधी चिंताओं से भी मुक्ति मिलेगी। महिला वर्ग के लिए पारिवारिक कलह का योग बनाएगा।
शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
वृषभ
इस राशि पर सूर्य शारीरिक पीड़ा देंगे। सेहत को लेकर सजग रहें, किंतु मकान वाहन के क्रय की दृष्टि से समय अच्छा है। माता-पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा चोरी हो सकता है।
मिथुन
इस राशि के लिए यह माह थोड़ा तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण रहेगा। बेहतर रहेगा कि आप अपने आपको बिल्कुल शांत रखें और ॐ नम: शिवाय का जाप करें। इस राशि पर पहले से ही विराजमान मंगल और राहु परिस्थितियों को विषम बनाएंगे, अत: सावधान रहें, ग्रह गोचर बहुत अनुकूल नहीं है।
कर्क
कर्क राशि के सूर्य का गोचर बेहतरीन सफलता लाएगा। विगत दो सप्ताह से चला आ रहा तनाव दूर होगा और रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यापार में भी उन्नति के योग बनें। परिवार में कलह न पैदा होने दें।