फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 मई राशिफल : इन सात राशियों को मिलेगा किस्मत का बड़ा उपहार, बाकी भी जानें कैसा बीतेगा बुधवार

Tue, 14 May 2019 04:21 PM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Tue, 14 May 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
15 may 2019 rashifal daily horoscope 15th day of may month
Dinik Rashifal
बुधवार, 15 मई 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
15 may 2019 rashifal daily horoscope 15th day of may month
राशि

मेष
भाग्य आज आपका साथ देगा। आपके सामने आने वाली कठिनाइयां दूर होंगी और रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे। रचनात्मक खोज आपको आकर्षित करेगी। यदि आप लेखन, साहित्य, कला, फिल्म, टीवी, विज्ञापन आदि में शामिल हैं, तो आपके काम की सराहना होगी। इस संबंध में विदेश की यात्रा भी हो सकती है। आय स्थिर रहेगी और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छी प्रगति होगी। पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन बिताएंगे।

15 may 2019 rashifal daily horoscope 15th day of may month
राशि

वृष
आज आपको बहुत से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। आपको प्रयत्न करने से सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियों और सौभाग्य की दस्तक होगी। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव आ सकता है। यदि आप विवाहित हैं, तो इस समय आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
15 may 2019 rashifal daily horoscope 15th day of may month
मिथुन

मिथुन
आज मन में बेचैनी और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी। नतीजतन, निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है। भाग्य इस समय आपके साथ है, अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है। अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है।

विज्ञापन
15 may 2019 rashifal daily horoscope 15th day of may month
राशि
कर्क
आज आप दृढ़ निश्चय होकर, पूरे लगन से अपने कार्यों को क्रियान्वित करेंगे। परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताने, उसकी समस्याओं को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन का पूर्ण आनंद उठा सकेंगे। बच्चे सहयोग करेंगे और मां का आशीर्वाद मिलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed