Surya Gochar In Kark Rashi Effect: सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई 2025 को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, सरकारी कार्यों, मान-सम्मान और जीवन ऊर्जा का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में जब सूर्य राशि परिवर्तन करता है, तो इसका असर न केवल व्यक्तिगत जीवन पर बल्कि राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर भी महसूस किया जाता है। कर्क राशि, चंद्रमा की राशि मानी जाती है, जो जल तत्व से जुड़ी है। वहीं सूर्य अग्नि तत्व का प्रतिनिधि ग्रह है। इन दोनों तत्वों का मिलन कभी-कभी ऊर्जा में असंतुलन भी ला सकता है। हालांकि, सूर्य और चंद्रमा के बीच नैसर्गिक रूप से मित्रता मानी जाती है, इसलिए यह गोचर पूरी तरह नकारात्मक नहीं माना जाएगा।
July Purnima 2025: जुलाई में कब पड़ेगी पूर्णिमा? जानें क्यों है ये पूर्णिमा खास
इस गोचर में सूर्य अपनी प्राकृतिक ऊर्जा की तीव्रता को थोड़ा संयमित अवस्था में व्यक्त कर सकता है, क्योंकि कर्क राशि भावनाओं और संवेदनाओं की प्रतीक है। इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग ढंग से पड़ेगा। कहीं नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, तो कहीं सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों में सक्रियता देखने को मिलेगी। वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय आत्मचिंतन और घरेलू जीवन पर ध्यान देने का भी हो सकता है। आने वाले समय में यह गोचर किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए थोड़ा संभलकर चलने वाला होगा।
Ketu Transit 2025: कुंभ समेत इन राशि वालों पर जनवरी तक मेहरबान रहेंगे केतु, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
2 of 13
इस समय धैर्य और संयम के साथ संतुलन बनाए रखें।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस गोचर में सूर्य आपके चौथे भाव में प्रवेश करेगा, जिससे घरेलू वातावरण में कुछ अस्थिरता आ सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी। संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में भी विवाद की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में भी दबाव रह सकता है। बेहतर होगा कि इस समय धैर्य और संयम के साथ पारिवारिक संतुलन बनाए रखें।
3 of 13
आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर में नया अवसर प्राप्त हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सूर्य का तीसरे भाव में गोचर आपके लिए कई सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और छोटे भाई-बहनों से संबंध बेहतर बन सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर में नया अवसर प्राप्त हो सकता है। यह समय किसी नई स्किल को सीखने या नई योजना पर काम शुरू करने के लिए भी अनुकूल है।
4 of 13
आर्थिक रूप से कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
सूर्य अब आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा जो धन, वाणी और पारिवारिक संबंधों से जुड़ा होता है। इस समय आपको अपनी वाणी में खास संयम बरतना चाहिए क्योंकि किसी की बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। आर्थिक रूप से कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं, इसलिए निवेश या लेन-देन में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक मामलों में शांत रहने से स्थिति संभल सकती है।
5 of 13
आर्थिक दृष्टि से यह गोचर थोड़ा राहत देने वाला हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करेगा, जिससे आत्मविश्वास तो बढ़ेगा, लेकिन साथ ही गुस्से और अहंकार की भावना भी आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस या एसिडिटी परेशान कर सकती हैं। यह समय स्वयं पर नियंत्रण रखने और विनम्रता से काम लेने का है। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर थोड़ा राहत देने वाला हो सकता है।