फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Ram Mandir ›   Ayodhya Ram Mandir ram lala pran pratishtha what will happen with old murti of ram mandir

Ayodhya Ram Mandir: मंदिर के गर्भगृह में बालस्वरूप में विराजेंगे रामलला, जानिए उनकी पुरानी मूर्ति का क्या होगा

Mon, 22 Jan 2024 12:51 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 22 Jan 2024 12:51 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला को विराजमान कराया जाएगा। राम मंदिर में रामलला की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि राम मंदिर में विराजमान होने वाली भगवान राम की नई मूर्ति दुनिया की सबसे अनोखी मूर्ति होगी।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir ram lala pran pratishtha what will happen with old murti of ram mandir
रामलला की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ayodhya Ram Mandir: आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला को विराजमान कराया जाएगा, जिसको लेकर अभी से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे देश में इसका अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। राम भक्तों के लिए यह बेहद ही खुशी का अवसर बनने जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेता, अभिनेता, कलाकार व उद्योगपति अयोध्या पहुंच चुके हैं। पूरी अयोध्या नगरी त्रेतायुग थीम से सजी हुई है। वहीं राम मंदिर में रामलला की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी तस्वीर भी सामने आ चुकी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि रामलला की पुरानी मूर्ति का क्या होगा... 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम दरबार का क्या महत्व है? घर के मंदिर में क्यों रखा जाता है राम दरबार
विज्ञापन


रामलला की पुरानी मूर्ति का क्या होगा ?
मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति के साथ ही पुरानी मूर्ति को भी प्रतिष्ठित करने की योजना है। जानकारी के अनुसार नई मूर्ति को अचल मूर्ति कहा जाएगा, जबकि पुरानी मूर्ति उत्सव मूर्ति के तौर पर जानी जाएगी। साथ ही कहा जा रहा है कि बाद में उत्सवमूर्ति को श्रीराम से जुड़े सभी उत्सवों में विराजमान किया जाएगा। वहीं नई मूर्ति गर्भ गृह में भक्तों के दर्शन के लिए विराजमान रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी है रामलला की नई मूर्ति ?
रामलला की मूर्ति बेहद ही खूबसूरत है। इस मूर्ति में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। रामलला की मूर्ति में पांच साल के बालक की कोमलता झलक रही है। मूर्ति का वजन करीब 200 किलोग्राम है। इसकी कुल ऊंचाई 4.24 फीट, जबकि चौड़ाई तीन फीट है। कमल दल पर खड़ी मुद्रा में मूर्ति, हाथ में तीर और धनुष है। कृष्ण शैली में मूर्ति बनाई गई है।

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: प्रभु श्रीराम के जीवन से सीखें ये बातें

त्रेतायुग थीम से सज रही है अयोध्या नगरी
त्रेतायुग में श्रीराम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर ज्येष्ठ पुत्र के रूप में हुआ था। श्रीराम भगवान विष्णु जी के अवतार थे। इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। ऐसे में पूरे अयोध्या को त्रेतायुग थीम से सजाया गया है। सड़कों के किनारे सूर्य स्तंभ लगाए जा गए हैं, जो भगवान राम के सूर्यवंशी होने के प्रतीक को दर्शाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed