फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Venus Conjunction: कन्या राशि में सूर्य-शुक्र ग्रह की युति, किसके लिए होंगे शुभ और किस पर होंगे भारी

Tue, 13 Sep 2022 02:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
Sun And Venus Conjunction In Virgo How Will It Affect Zodiac Sign Know in Details
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका - फोटो : अमर उजाला

सितंबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन का खास और विशेष योग बनने जा रहा है। सितंबर में कन्या राशि में कई ग्रह का संयोग बन रहा है। दरअसल इस माह में बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री होकर विराजमान है और कुछ दिनों बाद ही सूर्य और शुक्र की युति भी कन्या राशि में बनने जा रही है। कन्या राशि में बुध,सूर्य और शुक्र ग्रह की युति से कुछ राशि के लोगों का फायदा तो कुछ को हानि होने के संकेत हैं। 



सितंबर में कन्या राशि में हलचल
सबसे पहले बीते 10 सितंबर 2022 को बुद्धि,व्यापार और वाणी के ग्रह बुध कन्या राशि में वक्री हो गए हैं। कन्या राशि बुध ग्रह की स्वराशि है। ऐसे में बुध के अपनी ही राशि में वक्री होना कई मायनों में खास रहने वाला साबित होगा।वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य हर माह में अपनी राशि बदलते हैं। ऐसे में 17 सितंबर को सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह की यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता, सरकारी नौकरी और मान-सम्मान के कारक माना गया है। इसके बाद 24 सितंबर को शुक्र ग्रह जो जातकों के जीवन में सुख,सौंदर्य,संपन्नता और ऐशोआराम पहुंचाते हैं कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
 

Sun And Venus Conjunction In Virgo How Will It Affect Zodiac Sign Know in Details
venus transit 2022 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि में सूर्य-शुक्र की युति 
ज्योतिष में सूर्य और शुक्र दोनों ही शुभ फल देने वाले ग्रह माने गए हैं लेकिन जब इन दोनों ग्रहों की युति किसी राशि में होती है तो यह अशुभ फल देते हैं। खासतौर पर जातकों के वैवाहिक जीवन पर ज्यादा असर होता है। ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह सूर्य के नजदीक आता है तो उस ग्रह का प्रभाव क्षीण हो जाता है जिसके कारण वह कुछ समय के लिए प्रभावहीन हो जाता है। इस कारण से शुक्र के सूर्य के साथ युति बनाने के कारण शुक्र ग्रह का शुभ फल कम हो जाएगा। शुक्र-सूर्य की युति को युति योग कहा जाता है।
 
Sun And Venus Conjunction In Virgo How Will It Affect Zodiac Sign Know in Details
astrology
सूर्य-शुक्र युति का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि: मेष राशि के जातकों पर सूर्य-शुक्र ग्रह की युति शुभ रहेगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। 

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। सूर्य-शुक्र ग्रह की युति आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र की युति शुभ फल देने वाली सिद्ध होगी। मिथुन राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। आपको कहीं से अचानक से कोई धन लाभ मिल सकता है 

कर्क राशि: मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किसी समारोह में अति विशेष व्यक्तियों से मुलाकात संभव है जिसका फायदा आपको आने वाले समय में मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun And Venus Conjunction In Virgo How Will It Affect Zodiac Sign Know in Details
sun transit
सिंह राशि: सूर्य-शुक्र की युति सिंह राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि लाएगा। सरकारी नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में कोई नई डील हो सकती है।

कन्या राशि: आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा संभव है लेकिन इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

तुला राशि: इस राशि के लिए यह युति मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में अहम बदलाव देखने को मिलेगा।  

वृश्चिक राशि: शत्रु आपके ऊपर भारी रहेंगे। बने हुए काम अचानक से बिगड़ने लगेंगे। धन हानि होने के संकेत हैं। 
 
विज्ञापन
Sun And Venus Conjunction In Virgo How Will It Affect Zodiac Sign Know in Details
surya parivartan 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि: सुख की प्राप्ति होगी। संकट का दौर खत्म होने वाला है। नौकरी में मनचाहा लाभ आपको मिलेगा। बनाई गई योजना पर काम आगे की तरफ बढ़ सकता है। 

मकर राशि:  वैवाहिक जीवन में परेशानियां आएंगे। वाद-विवाद पैदा हो सकते हैं। धन हानि होने के संकेत हैं।

कुंभ राशि: आपके कार्यो में प्रगति होगी। कानूनी मसलों में विजय हासिल होगी। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं।

मीन राशि: सूर्य-शुक्र की युति आपको मनचाहा लाभ दिलाएंगे। लाभ के कई मौके आपको हासिल होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed