Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 13 September: कर्क और कन्या समेत इन चार राशि वालों का होगा भाग्योदय, आमदनी में होगी बढ़ोतरी
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए समय निकाल पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो यह उनके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको अपनी माताजी से किए हुए वादों को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें साथी से किसी भी लड़ाई झगड़े को मिल बैठकर समाप्त करना होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने से आप परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्य आपकी बात का मान रखेंगे और ससुराल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के सदस्यों से पूछकर लेना बेहतर रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा से आप किसी नए पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकती हैं।
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आज आपको अच्छा मौका मिलेगा। किसी नई आर्थिक योजना में आप निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं भी हल होगी। व्यापार व नौकरी में आपको मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है।
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप किसी नई भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से काम करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावटें आ रही है,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।