Sun Venus Conjunction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में होने से युति बनती है। कुछ ऐसी ही युति सूर्य और शुक्र ग्रह की बनी हुई है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र-सूर्य की युति का विशेष महत्व होता है। सूर्य-शुक्र ग्रह की युति से एक अद्भुत योग का संयोग बना हुआ है। ज्योतिष में सूर्य सभी नवग्रहों का राजा, मान-सम्मान, ऊंचा पद और नेतृत्व का कारक ग्रह है, वहीं शुक्र धन, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और वैभव का कारक ग्रह है। दरअसल 14 मई को सूर्य शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश किया है वहीं 19 मई को शुक्र भी अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं। इस तरह से वृषभ राशि में सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हुआ है। इस योग के प्रभाव में सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य-शुक्र की युति से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
Sun Venus Conjunction: सूर्य और शुक्र की युति से बना शुभ योग, इन राशि वालों के लिए अच्छा समय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 26 May 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन